मैदान के बाहर एक बार फिर से देखने मिली महेंद्र सिंह धोनी की दरियादिली, फैंस को कर दिया एक बार फिर से खुश


महेंद्र सिंह धोनी यह केवल एक नाम नहीं बल्कि यह एक इमोशंस है। करोड़ों फैंस महेंद्र सिंह धोनी की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। सिर्फ यह जानने के लिए कि महेंद्र सिंह धोनी अगला आईपीएल खेलेंगे या नहीं पूरे साल भर फैन इस बात को जानने के लिए बेताब रहते हैं। महेंद्र सिंह धोनी लाइमलाइट से हमेशा दूर रहते हैं। सोशल मीडिया से दूर महेंद्र सिंह धोनी की कोई भी जानकारी इतनी आसानी से नहीं मिलती है लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी ने फैंस का दिन बना दिया है।

महेंद्र सिंह धोनी की एक नन्हीं दिव्यांग फैन लवन्या ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपने मिलने का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी उनसे बात करते नजर आ रहे हैं। लवन्या ने इंस्टाग्राम पर वो वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि उनसे मिलने का एहसास कुछ ऐसा है जिसे शब्दों में बयां नही किया जा सकता। वो दयालु,मधुर और मृदुभाषी हैं। 



0/Post a Comment/Comments