‘अगर अपने पिता का 50% भी अर्जुन तेंदुलकर बन जाये तो बहुत है’, सचिन के बेटे को कपिल देव ने दिया सुझाव


भारतीय क्रिकेट टीम की पहला विश्व कप जिताने वाले पूर्व भारतीय बेहतरीन ऑल राउंडर खिलाड़ी कपिल देव (KAPIL DEV) ने टीम अर्जुन तेंदुलकर (ARJUN TENDULKAR) को लेकर अपनी राय समाने रखी है। कपिल देव का मानना है कि अर्जुन तेंदुलकर (ARJUN TENDULKAR) जिस उम्र में हैं। उन्हें अपने तरह के खेल के लिए स्वतंत्र छोड़ देना चाहिए। उनके नाम के आगे जैसे ही तेंदुलकर आता है। अतिरिक्त दबाव आना लाजिमी है। कपिल देव ने सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को पिता की तरह बनने की एक सलाह भी दी है।

अर्जुन की तुलना सचिन से करना गलत : कपिल देव

कपिल देव ने एक न्यूज चैनल के साथ बातचीत में कहा है कि हर कोई अर्जुन तेंदुलकर के बारे में इसलिए ज्यादा सोच रहा है क्योंकि वो सचिन तेंदुलकर के बेटे हैं। साथ ही उन्होंने इसको लेकर अर्जुन तेंदुलकर के ऊपर दबाव की बात भी की। कपिल देव ने कहा कि,

 ” अर्जुन तेंदुलकर के बारे में हर कोई क्यों सोच रहा है? क्योंकि अर्जुन सचिन तेंदुलकर के बेटे हैं। उसे अपना क्रिकेट खेलने दें, उनकी तुलना सचिन तेंदुलकर से ना करें। सचिन तेंदुलकर के बेटे होने के अपने फायदे और नुकसान हैं। इसी के चलते डॉन ब्रैडमैन के बेटे ने अपना सरनेम बदल दिया था। क्योंकि आप इस सरनेम का दबाव नहीं खेल सके थे। हर कोई ये ही चाहता है कि बेटा पिता की तरह ही महान खिलाड़ी बनेगा”।

सरनेम तेंदुलकर आते ही उम्मीद आसमान हो जाती

कपिल देव ने आगे कहा कि अर्जुन तेंदुलकर के ऊपर ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहिए। अर्जुन तेंदुलकर के पिता खुद महान सचिन तेंदुलकर हैं। तब हम उससे कुछ भी कहने वाले कौन हैं? अर्जुन तेंदुलकर एक युवा खिलाड़ी हैं। साथ ही कपिल देव ने कहा कि वो अर्जुन  तेंदुलकर को एक सलाह या बात जरूर कहना चेहेंगे कि मैदान पर जाए और खेल का पूरा मजा लें। कुछ भी साबित करके दिखाने की आवश्यकता नही है। अगर वो अपने पिता के 50 प्रतिशत तक भी बन जातें हैं। तब इससे बेहतर कुछ भी नहीं है। वहीं तेंदुलकर नाम आते ही उम्मीद बढ़ जाती हैं क्योंकि सचिन तेंदुलकर एक महान खिलाड़ी थे।

बता दें, अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल में मुंबई इंडियंस में 30 लाख की कीमत के साथ अपने साथ जोड़ा था। मुंबई इंडियंस ने ऋतिक शौकीन और कुमार कार्तिकेय सिंह जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया था। लेकिन अर्जुन तेंदुलकर को टीम में शामिल नहीं किया था। जिसके बाद बॉलिंग कोच ने कहा कि अर्जुन तेंदुलकर को अभी अपनी स्किल्स को बेहतर करने की ज़रूरत है।

0/Post a Comment/Comments