3 खिलाड़ी जो राहुल द्रविड़ की कप्तानी में चमके लेकिन महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में किया निराश


भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) विश्व के एक मात्र कप्तान हैं। जिनके पास तीनों विश्व कप की ट्रॉफी है। साथ ही उन्होंने बतौर कप्तान ज्यादातर उपलब्धियां हासिल की है। जिसके पीछे का मुख्य कारण माना जाता है कि महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) खिलाड़ियों की क्षमता को उनके शिखर तक ले जाने की योग्यता रखते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन करने का क्रेडिट खिलाड़ी खुद भी कई बार कप्तान को दे चुके हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसे तीन दिग्गज खिलाड़ियों के विषय में बताने जा रहे हैं जिन्होंने न सिर्फ टीम इंडिया (TEAM INDIA) में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) की कप्तानी में अपने प्रदर्शन से निराश किया है।

इरफान पठान ( Irfan Pathan)

बड़ौदा क्रिकेट टीम के ऑल राउंडर खिलाड़ी इरफान पठान (IRFAN PATHAN) को बेहतरीन ऑल राउंडर में से एक माना जाता है। 2003 में डेब्यू करने वाले इरफान पठान, राहुल द्रविड़ (IRFAN PATHAN AND RAHUL DRAVID) की कप्तानी और महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) की कप्तानी में भी खेला है। जिसमें राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) की कप्तानी में उन्होंने 31 वनडे मैचों में 61 विकेट लिए है।

इसके बाद वन डे क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) की कप्तानी में 45 मैच में खराब इकॉनमी रेट और औसत के साथ सिर्फ 54 विकेट लिए हैं। बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन करने वाले इरफान पठान ने माही के कप्तान बनने से पहले 29 पारियों में 601 रन तो महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) के कप्तान बनने के बाद 31 पारियों में 487 रन बनाए थे। इरफान पठान (IRFAN PATHAN) एक खास ऑलराउंडर खिलाड़ी रहे हैं, लेकिन धोनी की कप्तानी में कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa)

कर्नाटक के बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा (ROBIN UTHAPPA) ने राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। स्ट्राइक बल्लेबाज कहे जाने वाले रॉबिन उथप्पा (ROBIN UTHAPPA) ने डेब्यू मैच में ही 86 रन की पारी खेली थी। राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) की कप्तानी में 13 मैच में 409 रन बनाए तो वहीं महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) की कप्तानी 21 मैच में 377 रन बनाए। जिसके बाद रॉबिन उथप्पा (ROBIN UTHAPPA) को विश्व कप में जगह मिलने के बाद बाहर कर दिया गया था।

रॉबिन उथप्पा (ROBIN UTHAPPA) को एक स्ट्राइक बल्लेबाज माना जाता था, लेकिन भारतीय टीम (INDIAN CRICKET TEAM) में भरपूर्ण मौके मिलने के बाद भी वो टीम में नियमित रूप से अपनी जगह नही बना सके।

उमेश यादव (Umesh Yadav)

उमेश यादव (UMESH YADAV) को भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) का एक बेहतरीन तेज गेंदबाज माना जाता हैं। उमेश यादव (UMESH YADAV) इस समय भारतीय टीम में नियमित तौर कर नजर नहीं आते हैं। लेकिन उन्होंने भारत के किए काफी विकेट लिए है।

भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज में से एक उमेश यादव (UMESH YADAV) ने महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) की कप्तानी में 45 वनडे मैचों में 35 के स्ट्राइक रेट से 62 विकेट लिए हैं। खिलाड़ी के मुख्यता टीम से बाहर होने का कारण करियर के चरम पर हुई उनकी इंजरी है। खिलाड़ी की इन्कन्सीस्टेंसी और चोटों ने उनके करियर में काफी परेशान किया। लेकिन धोनी (MS DHONI) के बाद विराट कोहली (VIRAT KOHLI) की कप्तानी में 20 मैचों में 29 की स्ट्राइक रेट के साथ 33 विकेट लिए हैं।


0/Post a Comment/Comments