इंग्लिश महिला टीम की इन 2 खिलाड़ियों ने आपस में की शादी, सात जन्मों तक साथ रहने की खाई कसमें

 


महिला क्रिकेट यूं तो पुरुष क्रिकेट से कम प्रचिलित है, मगर फिर भी कई लोग महिला क्रिकेट को भी देखना पसंद करते हैं। महिला क्रिकेट में ऐसी कई जोड़ियां हैं, जो अपने ही लिंग वाली से शादी की हैं। अब इस लिस्ट में एक और जोड़ी जुड़ चूका है, पहले भी कई महिला खिलाड़ियों ने अपने साथी खिलाड़ी से सैमलैंगिक शादी की थी अब उसी में एक और नाम जुड़ गया है इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर का जिन्होंने एक दुसरे का बनने का फैसला किया है।

इंग्लैंड की इन दो महिला खिलाड़ियों ने की शादी

हाल ही में इंग्लैंड के दो खिलाड़ी नट साइवर और कैथरीन ब्रंट ने शादी कर ली। आपको बता दें दोनों ही इंग्लैंड महिला टीम की जबरदस्त खिलाड़ी मानी जाती हैं। दोनो के शादी में कई सारे इंग्लैंड टीम की महिला क्रिकेटर मौजूद थीं। उनके अलावा प्रसिद्ध कमेंटेटर ईशा गुहा और जेनी गुन मौजूद थीं।

इंग्लैंड क्रिकेट ने ट्वीट कर दी जानकारी

रविवार को इंग्लैंड क्रिकेट ने दोनों की शादी को लेकर ट्विट कर जानकारी शेयर की है। आपको बता दें दोनों ही खिलाड़ी कई सालो से इंग्लैंड महिला टीम के लिए खेल रही हैं।

ईशा गुहा ने किया पोस्ट

कमेंटेटर ईशा गुहा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनो की शादी के बारे में पोस्ट किया। आपको बता दें ईशा ने दोनो की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा ,” कैथरीन ब्रंट और नट साइवर को ढेर सारी शुभकामनाएं.”

5 साल से थीं रिलेशनशिप में

दोनों ही महिला क्रिकेटर नट साइवर और कैथरीन ब्रंट पिछले 5 साल से रिलेशनशिप में थीं। आपको बता दें साल 2017-18 के दौरान दोनो ही खिलाड़ियों ने एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में होने की आधिकारिक घोषणा की थी। यूं तो दोनो साल 2020 में शादी करना चाहती थीं मगर कोरोना के कारण उस साल नहीं हो पाया।

इससे पहले भी हो चुका ऐसा

आपको बता दे महिला क्रिकेट में इनसे पहले भी कई सारी ऐसी जोड़ी है, जिन्होंने सामान लिंग वालो से शादी की है। न्यूजीलैंड महिला क्रिकेटर एमी सैटरथवेट और ली ताहुहू के साथ दक्षिण अफ्रीका की मारिजैन कप और डेन वैन नीकेर भी एक दूसरे से शादी कर चुकी हैं।

0/Post a Comment/Comments