IPL 2022: बल्लेबाजी करने से पहले ड्रेसिंग रूम में क्यों चबातें हैं महेंद्र सिंह धोनी अपना बल्ला, वजह जान रह जायेंगे दंग

 


इंडियन प्रीमियर लीग IPL के दौरान की चैन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( MS DHONI) की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। इस तस्वीर में महेंद्र सिंह धोनी अपने बल्ले के निचले हिस्से को चबाते नजर आ रहें हैं। फोटो जैसे ही मैच के दौरान टेलीविजन की स्क्रीन पर दिखाई दी।

उसके बाद से ही वो तस्वीर लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर पर फैंस इनके ऐसा करने के पीछे का कारण जानना चाहते है। जिसका जवाब भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी अमित मिश्रा ( AMIT MISHRA) ने ट्वीट करके दिया है। जानिए आखिर क्या है महेंद्र सिंह धोनी के इस तरह मैच से पहले बल्ले को चबाने का कारण…

अमित मिश्रा ने किया खुलासा आखिर क्यों माही करते हैं ऐसा

अगर आप महेंद्र सिंह धोनी ( MAHENDRA SINGH DHONI)  के या क्रिकेट के फैन होंगे तो आपने भी कभी ना कभी तो महेंद्र सिंह धोनी को मैच में अपनी बल्लेबाजी से पहले बल्ले को पकड़ उसे चबाते हुए तो जरुर देखा होगा। महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी से पहले उनपर कैमरे का जाना आप आम बात हो गई है। लेकिन कभी कभी मैच में अपनी बल्लेबाजी से पहले उतरने से पहले वो अपने बल्ले के निचले हिस्से को चबाते हुए नजर आते हैं। जिसे अभी तक फैंस कोई टोटका या इस तरह का विश्वास समझते थे। लेकिन अब भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी अमित मिश्रा ने इसका खुलासा कर दिया है। इस खुलासे को जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

अमित मिश्रा ( AMIT MISHRA) ने ट्वीट किया कि “अगर आप सोच रहें हैं कि महेंद्र सिंह धोनी आखिर क्यों अपना बल्ला चबाते है। ऐसा वो अपने बल्ले के टेप को साफ रखने के लिए करते है, उन्हें अपना बल्ला साफ पसंद है। आपने कभा भी महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से टेप य कोई धागा निकलते नहीं देखा होगा”।

2019 विश्वकप के दौरान भी वायरल हुई थी माही की ऐसी तस्वीर

आईसीसी विश्वकप में महेंद्र सिंह धोनी का वो आखिरी मैच, जोकि 2019 के वनडे विश्वकप में खेला गया था। फैंस न्यूजालैंड और भारतीय टीम के बीच उस मैच को शायद ही भूल सकेगी। भारतीय टीम ऑलआउट होकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई थी। इस मैच में भी जब शुरुआती तीनों बल्लेबाज एक एक रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए थे। तब भी ड्रेसिंग रुम में महेंद्र सिंह अपना बल्ला इसी तरह चबाते हुए शांत नजर आए थे। फैंस ने तब इसे एक टोटका समझा था। महेंद्र सिंह धोनी उस मैच में भारत की अंतिम उम्मीद के तौर पर 52 रन पर रन आउट हो गए। अब अमित मिश्रा ने इसका जवाब बता दिया है।


0/Post a Comment/Comments