IPL 2022 KKR vs MI: गेंदबाजी करते कायरान पोलार्ड ने अंपायर को मारी गेंद, सब हुए हैरान, देखें वीडियो


इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL 2022) में बीती रात लीग का 56वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स ( Kolkata Knight Riders) और मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) के बीच देखने को मिला। इस मैच में मुंबई इंडियंस ( MI) ने डीवाई पाटिल स्टेडियम पर टॉस जीता, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स ( KKR) ने मैच अपने नाम किया।

मुंबई इंडियंस की टीम ऑल आउट होकर पवेलियन लौटी। इस मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी किरोन पोलार्ड ( Kieron Pollard) और मैच के उस समय के अंपायर क्रिस गफ्फाने ( Chris Gaffaney) के बीच एक मजेदार घटना देखने को मिली। यूं तो किरोन पोलार्ड और अंपायर के बीच का विवाद होना काफी पुराना है। जानिए क्या है पूरी बात…

पोलार्ड के हाथ से गेंद पीछे खड़े अंपायर को जाकर लगी

वेस्टइंडीज क्रिकेट खिलाड़ी और आईपीएल में मुम्बई इंडियन के खिलाड़ी किरोन पोलार्ड और अंपायर के बीच एक बार किस्सा दर्ज हो गया। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया। पहली पारी के 10वें ओवर में गेंद किरोन पोलार्ड के हाथ में थी। इस ओवर में मीडियम पेसर गेंदबाज पोलार्ड की पहली गेंद पर ही चौका पड़ गया।

जिसके बाद तीन गेंदों पर सिंगल रन ही लिए गए। पांचवी गेंद पर नीतीश राणा सामने थे। कीरोन पोलार्ड रनिंग करके गेंद देखने वाले थे कि फॉलो थ्रू में खड़े अंपायर को गेंद पेट में जा लगी। हालाकि इस घटना में किसी कोई क्षति नहीं हुई, लेकिन किरोन पोलार्ड के खाते में एक और अंपायर का किस्से जुड़ गया। इस घटना को देख रहे खिलाड़ियों के साथ साथ कप्तान रोहित शर्मा भी हसने लगे।

देखें वीडियो

जब क्रीज पर टेप लगाकर आ गए थे पोलार्ड

कीरोन पोलार्ड न सिर्फ बल्ले से ही विस्फोटक खिलाड़ी है, बल्कि वो सीधे अपने तरीके से बात कहने वाले खिलाड़ी माने जाते है। कीरोन पोलार्ड ने 2015 आईपीएल में एक बार मैदान पर टेप लगाकर आ गए थे। दरअसल मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच में था। मैच में उनके ही देश के खिलाड़ी क्रिस गेल से वो भिड़ गए थे। जिसपर उस मैच के अंपायर रहे विनीत कुलकर्णी ने पोलार्ड को वॉर्निंग दे डाली थी। जिससे नजर होकर अपना गुस्सा दिखाने के लिए खिलाड़ी लॉन्ग ऑफ पर अपने मुंह में टेप लगाकर आ गए थे। हालांकि इस घटना के बाद कीरोन पोलार्ड की इस हरकत की कड़ी आलोचना भी हुई थी।

जब गुस्से में बल्ला फेक दिया था…


एक बार फिर किरोन पोलार्ड अपने हम वतन गेंदबाज ब्रावो की गेंद को वाइड ना देने के कारण काफी खफा नजर आए थे। दरअसल वो मैच 2020 के फाइनल का था। तब चिर प्रतिद्वंद्वी चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस फाइनल खिताब के लिए लड़ रही थी। तब ब्रावो की एक गेंद को अंपायर ने वाइड नहीं दिया था। जिसके विरुद्ध में पोलार्ड ने बल्ला पटक दिया था।

0/Post a Comment/Comments