IPL 2022, DC vs MI, STATS: मैच में बने 9 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, हार के बाद भी ऋषभ पंत ने रचा इतिहास तो रोहित शर्मा के नाम जुड़ा ये शर्मनाक रिकॉर्ड

आज आईपीएल 2022 का 69वां मुकाबला आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. आज का ये मैच काफी महत्वपूर्ण था, क्योंकि अगर आज का मैच दिल्ली कैपिटल्स जीतती तो प्लेऑफ में उसकी जगह पक्की हो जाती और अगर आज दिल्ली कैपिटल्स हारती तो प्लेऑफ का टिकट रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मिलता.

टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी करने उतरी. ऋषभ पंत ने आज बेहद ही खराब बल्लेबाजी का परिचय दिया. लंबे समय बाद वापसी करने वाले पृथ्वी शॉ ने आज 24 रनों की पारी खेली, तो वहीं कप्तान ऋषभ पंत के बल्ले से 39 और रोवमैन पॉवेल के बल्ले से 43 रन निकले जिसकी बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने आज मुंबई इंडियंस के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा.

मुंबई इंडियंस ने जीता मैच, रिकॉर्ड की लगी झड़ी

दिल्ली कैपिटल्स के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने शुरुआत तो बेहद ही शानदार तरीके से किया, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ 2 रन बनाकर चलते बने. एक छोर से ईशान किशन ने रन बनाना जारी रखा, किशन के आउट होने के बाद टिम डेविड और तिलक वर्मा ने मुंबई इंडियंस को जीत के नजदीक पहुंचाया और रोहित शर्मा की टीम ने ये मैच 5 विकेट से जीतकर विराट कोहली की टीम को प्लेऑफ का टिकट पकड़ा दिया.

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गये इस मैच में आज कई रिकॉर्ड बनते और टूटते देखे गये. आइये नजर डालते हैं आज के मैच में बने कुछ ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर:

1. दस ओवर के बाद 55/4 इस सीजन में डीसी का सबसे कम स्कोर है. इससे पहले दिल्ली का सबसे कम स्कोर डीवाई पाटिल में 73/2 बनाम एलएसजी के खिलाफ था.

2. 37/3 डीसी का इस सीजन का सबसे कम पावरप्ले (MI vs DC Stats Review) स्कोर है.

3. पंत बनाम बुमराह

42 गेंद

47 रन

6 बार आउट

औसत 7.83

4. दिल्ली की शुरुआत 2020 से MI के खिलाफ है:

4, 1, 0, 0, 11, 14, 30 और 21 (आज)

5. इस सीजन ब्रेबोर्न में बुमराह बनाम डीसी:

0/43 (3.2 ओवर) वानखेड़े : 3/25 (4 ओवर) 

6. ईशान बनाम नॉर्टजे

15 गेंदें

36 रन

0 बार आउट

स्ट्राइक रेट 240

7. इस आईपीएल में पावर प्ले में सबसे कम टोटल

14/3 एसआरएच बनाम आरआर पुणे

25/3 केकेआर बनाम एलएसजी पुणे

27/4 सीएसके बनाम पीके ब्रेबोर्न

27/1 एमआई बनाम डीसी वानखेड़े *

8. 14 पारियों में 19.14 के औसत से 268 रन – रोहित शर्मा के लिए आईपीएल सीजन में सबसे कम रन और औसत

9.बाएं हाथ के स्पिनर के लिए आईपीएल सीजन में सर्वाधिक विकेट:

21 पी ओझा (2010)

21 कुलदीप यादव (2022)*

19 आर जडेजा (2014)

18 पी ओझा (2009)

0/Post a Comment/Comments