IPL 2022: रोहित शर्मा की कप्तानी में लगातार दो साल मुंबई इंडियंस का हुआ बुरा हाल, अब ये 2 खिलाड़ी होंगे नए कप्तान!


इंडियन प्रीमियर लीग IPL  के पिछले दो संस्करण में मुंबई इंडियंस ( Mumbai indians) का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। पिछले साल IPL  2021 में 14 मैच में से केवल 7 जीत कर 14 अंक के साथ पांचवे स्थान पर थी, क्वालीफाई नहीं कर सकी हैं हालांकि केकेआर ने 14 अंक लेकिन अच्छे रनरेट के चलते मुंबई को पछाड़कर टॉप 4 में जगह पाई थी और फाइनलिस्ट भी बनी थीं। लेकिन IPL 2022 में टीम का प्रदर्शन पहले से भी बुरा था।

IPL 2022 में मुंबई इंडियंस(MUMBAI INDIANS) ने अपने शुरुआती 8 मैच हारे। जिसके बाद अब 13 मैच में से मात्र 3 जीतकर सबसे नीचे 10वें स्थान पर है। मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल के इतिहास की खिताब के मामले में सबसे सफल टीम हैं, पांच खिताब के साथ सबसे सफल टीम हैं। लेकिन पिछले दो साल में रोहित शर्मा की कप्तानी में असर नजर नहीं आया हैं। साथ ही रोहित शर्मा 33 साल के ही चुके हैं। फ्रेंचाइजी आगे के समय के लिए कप्तान की तलाश करना चाहेगी। ऐसे में दो टीम के खिलाड़ी जो आगे जाकर टीम की कप्तानी कर सकतें हैं।

जसप्रीत बुमराह ( Jaspreet Bumrah)

मुंबई इंडियंस के नियमित खिलाड़ी और टीम की रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टीम का कप्तान बनाने के विषय में सोचा जा सकता है। वहीं जसप्रीत बुमराह हाल में भारतीय क्रिकेट टीम के एक दौरे में टीम के उपकप्तान बन चुके हैं। विश्व के खतरनाक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस टीम में रोहित शर्मा की जगह कप्तान बनने की दावेदारी रखते हैं। खिलाड़ी की गेंदबाजी को आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का लंबा अनुभव है, इसलिए उन्हें परिचय की जरूरत नहीं है। जोकि हर परिस्थिति में मुंबई इंडियंस के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। जसप्रीत बुमराह ने अब तक आईपीएल में 118 मैचों में 141 विकेट अपने नाम किए हैं।

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)

इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की तरफ से नियमित खिलाड़ियों में अगले सूर्यकुमार यादव हैं। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले सूर्यकुमार यादव रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस के अगले कप्तान बनने की पूरी दावेदारी रखते हैं। सूर्यकुमार यादव ने कुल ने अब तक 123 आईपीएल मैच में 2644 रन अपने खाते में जोड़े हैं। मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव विस्फोटक बल्लेबाजी में माहिर हैं और वो आगे टीम की कप्तानी में भी अपना जलवा बिखेर सकते हैं। सूर्यकुमार यादव ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 8 मैचों में 303 रन बनाए हैं, जिसके बाद अब वो इंजर्ड होकर टीम से बाहर हैं।

0/Post a Comment/Comments