IPL 2022: ‘इन 2 खिलाड़ियों को अभी 10 साल तक अपने साथ जोड़े रहेगी मुंबई इंडियंस’- हरभजन सिंह


इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL) में आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल टींम मुंमई इंडियंस ( MUMBAI INDIANS) जोकि अब तक कुल पॉच खिताब जीतकर अपने नाम कर चुकी है। लेकिन आईपीएल के इस 15वें संस्करण में मुंबई इंडियंस शुरुआत से लेकर अभी तक प्वाइंट टेबल में 10वें यानी सबसे पिचले पायदान पर है।

IPL 2022 में मुंबई के खराब प्रदर्शन के बाद भी अगले सीजन के लिए कुछ अच्छे खिलाड़ी मिल गए हैं। जोकि काफी लंबे समय तक टीम के साथ बने रहेंगे, ऐसा माना जा रहा है। ठीक ये ही भारतीय टींम के पूर्व स्पिन खिलाड़ी हरभजन सिंह ( HARBHAJAN SINGH) ने भी कहा है। उनका मानना है कि आने वाले 10 साल के लिए मुंबई इंडियंस की टींम इन दो युवा खिलाडियों को टींम से जोड़े रखेगी।

ये दो खिलाड़ी टीम में निवेश की तरह हैं..

हरभजन सिंह ( HARBHAJAN SINGH) ने स्टार स्पोर्टस के शो पर बातचीत के समय कहा कि मुंबई इंडियंस के दो खिलाड़ी तिलक वर्मा ( TILAK VERMA )और डेवाल्ड ब्रेविस DEWALD BREVIS) टींम में निवेश की तरह हैं। इस शो के दौरान सीजन में दोनों खिलाड़ियों की पारियों के बारे में भी विस्तार के साथ बातचीत की है। जिसेक साथ ही शो के दौरान भी पूर्व खिलाड़ियों ने इस बात पर अपनी सहमति जताई है।

हरभजन सिंह ने कहा कि “तिलक वर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस मुंबई इंडियंस के लिए निवेश की तरह हैं। इस टींम ने युवा प्रतिभाओं पर सही तरीके से निवेश किया है। जिसका फायदा टींम कई सालों तक उठाएगी। डेवाल्ड ब्रेविस और तिलक वर्मा ने इस सीजन अपनी प्रतिभा की झलक दिखाई है। वो अब आने वाले दस सालों के लिए खिलाड़ियों को मुंबई इंडियंस की जर्सी देने जा रहें हैं”।

इरफान पठान ने भी दी इस बात पर अपनी हामी

स्टार स्पोटर्स के इस शो पर हरभजन सिंह के साथ साथ इरफान पठान भी थे। हरभजन सिंह की इस बात पर उन्होंने भी इस पर अपनी हामी भरी और भारतीय खिलाड़ी तिलक वर्मा की जमकर ताऱीफ की। इरफान पठान ने कहा कि तिलक वर्मा वास्तव में प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं। जोकि अपने बल्ले से लंबे शॉट खेलने की क्षमता रखते हैं।

बता दें, तिलक वर्मा ने इस साल निराशाजनक प्रदर्शन से परेशान चल रही मुंबई इंडियंस टीम के लिए टीम की तरफ से अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। अभी तक की 10 पारियों में खिलाड़ी ने 41 की औसत के साथ 328 रन बनाए हैं। खिलाड़ी की बल्लेबाजी में काफी प्रतिभा नजर आती है। इस साल आईपीएल में अपना नाम बनाने वाले युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा को कई दिग्गज खिलाड़ी भविष्य की खिलाड़ी मान रहें हैं। उनकी बैंटिंग में काफी टैलेंट नजर आता है।

0/Post a Comment/Comments