“धोनी अगर शुरू से भी कप्तान होते तो भी इस साल प्लेऑफ में नहीं पहुंचती CSK” हरभजन सिंह ने माही पर कसा तंज


चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक है। चेन्नई सुपर किंग्स 4 बार आईपीएल खिताब अपने नाम कर चुकी है, जो मुम्बई इंडियंस के बाद सबसे ज्यादा है।

महेंद्र सिंह धोनी शुरू से ही चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े हुए हैं और हर साल कप्तानी किया है। मगर इस साल आईपीएल शुरुआत से ठीक पहले महेंद्र सिंह धोनी ने रविंद्र जडेजा को कप्तानी सौंप दी थी। मगर बीच सीजन में सीएसके मैनेजमेंट ने एमएस धोनी को फिर एक बार कप्तान बना दिया ।

इस साल सीएसके अभी तक रही है फ्लॉप

आपको बता दें चेन्नई सुपर किंग्स इस साल अभी तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है। अभी तक खेले गए 13 मैचों में चेन्नई केवल 4 में ही जीत पाई है और 9 में उसे हार का सामना करना पड़ा था। ये चेन्नई के आईपीएल इतिहास में दूसरी बार हुआ है जब वो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है।

बीच सीजन महेंद्र सिंह धोनी को दोबारा कप्तान बनाये जाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स जीत की राह पर लौटी थी, जिसके बाद कई लोगों ने कहा कि अगर धोनी शुरू से कप्तान होते तो चेन्नई का हाल कुछ और होता। मगर हरभजन सिंह लोगों के इस विचार से असहमत हैं।

हरभजन सिंह ने कसा माही पर तंज

हरभजन सिंह ने हाल ही में लोगों के इस विचार पर असहमत जताई और कहा, “अगर आईपीएल के शुरुआत से भी धोनी कप्तान रहते तो प्रदर्शन में कोई बदलाव नहीं होता लेकिन अगर मैच चेन्नई के होम ग्राउंड में होती तो बात कुछ गलत होती। चेपक में खेलना मुंबई में खेलने से काफ़ी अलग हैं। “

हरभजन सिंह ने चेन्नई सुपर किंग्स के टीम के बारे में बात करते हुए कहा कि चेन्नई की गेंदबाजी इस साल काफ़ी कमजोर थी जिसके कारण मुंबई जैसे फ्लैट पिचों में उन्हें कामयाबी हासिल नहीं हुई।

0/Post a Comment/Comments