VIDEO: नितीश कुमार रेड्डी का स्वैग ऑन टॉप! फिफ्टी ठोकने के बाद पुष्पा स्टाइल सेलिब्रेशन से लूटी महफिल

 


Nitish Kumar Reddy Pushpa Celebration: आईपीएल 2026 के 10वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के 22 वर्षीय भारतीय युवा ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ने के बाद पुष्पा स्टाइल में जश्न मनाया। उन्होंने साउथ की सुपर हिट फिल्म ‘पुष्पा’ के स्टाइल में ‘झुकेगा नहीं’ वाला सेलिब्रेशन किया, जो तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

रविवार (5 अप्रैल) को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए नितीश कुमार रेड्डी ने बल्ले से तो कमाल किया ही, साथ ही अपने खास सेलिब्रेशन से भी सभी का ध्यान खींच लिया। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुश्किल हालात में बल्लेबाजी करने उतरे रेड्डी ने शानदार अर्धशतक जड़ा और टीम को संभालने में अहम भूमिका निभाई।

रेड्डी ने अपनी फिफ्टी पूरी करते ही कुछ ऐसा किया, जिसने स्टेडियम का माहौल बदल दिया। उन्होंने साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की सुपर हिट फिल्म ‘पुष्पा’ के मशहूर ‘झुकेगा नहीं’ स्टाइल में सेलिब्रेशन किया। उनका यह अंदाज़ देखते ही फैंस झूम उठे और सोशल मीडिया पर भी यह पल तेजी से वायरल हो गया।

VIDEO:

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने जल्दी-जल्दी विकेट गंवा दिए थे, जिसमें अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि ट्रेविस हेड (7) भी ज्यादा देर टिक नहीं सके। कप्तान ईशान किशन (1) भी सस्ते में पवेलियन लौट गए।

इसके बाद हेनरिक क्लासेन और नितीश रेड्डी ने मिलकर पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाज़ों ने अर्धशतक जड़ते हुए टीम को फाइटिंग टोटल तक पहुंचाया। रेड्डी ने 3 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 33 गेंदों में 56 रन बनाए, जबकि क्लासेन ने 41 गेंदों में 62 रन की पारी खेली। इन पारीयों के चलते सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 156 रन बनाए।

0/Post a Comment/Comments