VIDEO: 'मेरे दोस्त क्रिकेट नहीं खेलते', अर्जुन तेंदुलकर ने पॉडकास्ट पर पहली बार खोला दिल

 


भारत के महान क्रकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अपनी शादी के बाद पहली बार किसी इंटरव्यू में नजर आए और उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातों पर खुलकर बात की। ये युवा ऑलराउंडर ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीज़न में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएगा और फैंस उम्मीद करेंगे कि अर्जुन को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिले।

पत्रकार शुभंकर मिश्रा के साथ बातचीत के दौरान, अर्जुन ने बताया कि आखिर वो इतने शांत और संयमित कैसे रह पाते हैं? उनका जवाब सीधा और निजी था। अर्जुन ने बताया कि गोवा में उनके घर पर पांच कुत्ते हैं और उनके साथ समय बिताने से उन्हें आराम मिलता है और वो ज़मीन से जुड़े रहते हैं। अर्जुन को अपने पालतू जानवरों के साथ खेलना और उनके आस-पास रहना ही अच्छा लगता है।

इसके बाद अर्जुन से जब पूछा गया कि क्या उनके ज़्यादातर दोस्त क्रिकेटर हैं, तो अर्जुन ने माना कि असल में ऐसा नहीं है। उन्होंने बताया कि उनके ज़्यादा दोस्त ऐसे नहीं हैं जो प्रोफेशनल क्रिकेट खेलते हों बल्कि उनके ज़्यादातर करीबी दोस्त क्रिकेट की दुनिया से बाहर के हैं। अर्जुन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत आज यानि बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से करेगी। ये मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा और लखनऊ के फैंस उम्मीद करेंगे कि अर्जुन को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिले और वो अपनी प्रतिभा का परिचय दे सकें।


0/Post a Comment/Comments