VIDEO: विराट कोहली ने मारा नो लुक सिक्स, देखने लायक था अनुष्का शर्मा का रिएक्शन

 


आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में RCB के स्टार ओपनर विराट कोहली शानदार लय में नजर आए। उन्होंने CSK के खिलाफ पावरप्ले में तूफानी शुरुआत की और जब तक वो क्रीज़ पर रहे ज़बरदस्त लय में दिखे। विराट ने आउट होने से पहले 18 गेंदों में 28 रन बनाए और अपनी पारी के दौरान 2 चौके और 1 छक्का भी लगाया। उनकी इस छोटी सी पारी का मुख्य आकर्षण यही छक्का था।

विराट ने सीएसके के तेज गेंदबाज मैट हेनरी के खिलाफ 'नो-लुक सिक्स' लगाकर फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनका ये छक्का देखकर स्टेडियम में मैच देख रहीं विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई। विराट के इस स्टाइलिश छक्के और अनुष्का के रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

इस मैच की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए रन बरसा दिए। पडिक्कल और रजत पाटीदार ने पारी को मजबूती दी जबकि आखिरी ओवरों में टिम डेविड ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर स्कोर को 250 रन तक पहुंचा दिया। सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने 30 गेंदों में 46 रन बनाए, वहीं विराट कोहली ने 18 गेंदों में तेज 28 रन जोड़े। इसके बाद मध्य ओवरों में देवदत्त पडिक्कल और कप्तान रजत पाटीदार ने पारी को संभाला और तेजी से रन जोड़े। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 21 गेंदों में 58 रन की अहम साझेदारी की। पडिक्कल ने 29 गेंदों में 50 रन की शानदार पारी खेली, जबकि पाटीदार ने भी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी।

पारी के आखिरी ओवरों में रजत पाटीदार और टिम डेविड ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 25 गेंदों में 70 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी की। टिम डेविड ने 25 गेंदों में 8 छक्कों और 3 चौकों की मदद से नाबाद 70 रन ठोके, जबकि रजत पाटीदार ने 19 गेंदों में नाबाद 48 रन बनाकर टीम को 250 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया।


0/Post a Comment/Comments