VIDEO: शतक के करीब आकर चूके विराट कोहली, बोल्ड होते ही चेज़मास्टर ने गुस्से में पैड्स पर दे मारा बल्ला

 


गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में विराट कोहली शानदार फॉर्म में नजर आए, लेकिन शतक से चूक गए। जेसन होल्डर ने उनका विकेट झटका और आउट होने के बाद कोहली गुस्सा साफ देखने को मिला। हालांकि उनकी पारी ने मैच का रुख पूरी तरह RCB की तरफ मोड़ दिया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में एक बार फिर विराट कोहलीने अपनी क्लास दिखाई, लेकिन इस बार वह शतक से चूक गए। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगुलरु में खेले गए मुकाबले में कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम को जीत की ओर ले गए, लेकिन 81 रन पर उनका विकेट गिर गया।

दूसरी पारी में जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लक्ष्य का पीछा कर रही थी, तब कोहली ने आते ही आक्रामक रुख अपनाया। शुरुआत में उन्हें एक जीवनदान भी मिला, लेकिन उसके बाद उन्होंने कोई मौका नहीं दिया और तेजी से रन बटोरते गए। ऐसा लग रहा था कि वह आसानी से अपना शतक पूरा कर लेंगे, लेकिन तभी पारी का 14वां ओवर डाल रहे जेसन होल्डर ने उन्हें बोल्ड कर दिया।

होल्डर ने ओवर की चौथी गेंद धीमी बाउंसर फेंकी, जिसे कोहली सही तरह से पढ़ नहीं पाए और गेंद उनके बल्ले से लगकर सीधे स्टंप्स में जा घुसी। इस तरह उनकी 44 गेंदों में 81 रन की शानदार पारी का अंत हो गया। आउट होने के बाद कोहली काफी निराश नजर आए और गुस्से में उन्होंने बल्ला अपने पैड्स पर मारते हुए पवेलियन का रुख किया।

VIDEO:

मैच की बात करें तो गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन बनाए थे, जिसमें साईं सुदर्शन (100) ने शानदार शतक जड़ा। लेकिन कोहली (81) और देवदत्त पडिक्कल (55) की दमदार पारियों की बदौलत RCB ने 18.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम कर लिया।

0/Post a Comment/Comments