टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और एक्ट्रेस माहिरा शर्मा को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं। दोनों को एक ही कैफे में देखे जाने के बाद फैंस एक बार फिर से दोनों के लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और टीवी एक्ट्रेस माहिरा शर्मा को लेकर एक बार फिर डेटिंग की खबरें सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में दोनों को एक ही कैफे में देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई।
हालांकि सिराज और माहिरा एक साथ नजर नहीं आए, लेकिन दोनों का एक ही समय पर उसी कैफे में होना फैंस के लिए चर्चा का विषय बन गया। देखते ही देखते इस मोमेंट की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए और फैंस ने दोनों के रिश्ते को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए।
गौरतलब है कि इससे पहले भी सिराज और माहिरा का नाम कई बार साथ जोड़ा जा चुका है। दोनों के सोशल मीडिया इंटरैक्शन और कुछ पब्लिक अपीयरेंस ने इन अफवाहों को और हवा दी थी। माहिरा शर्मा ‘बिग बॉस 13’ से सुर्खियों में आई थीं और इसके बाद उन्होंने टीवी शोज, म्यूजिक वीडियोज और ब्रांड्स के जरिए अपनी पहचान बनाई है।
वहीं क्रिकेट की बात करें तो मोहम्मद सिराज इस समय गुजरात टाइटंस की ओर से IPL 2026 में खेल रहे हैं। पिछले सीजन उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए 15 मैचों में 16 विकेट लिए थे। IPL 2026 में गुजरात टाइटंस का पहला मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ मंगलवार (31 मार्च) को मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।Mohammed Siraj with his girlfriend Mahira Sharma returning to the team hotel after watching Dhurandhar 2.
— Sonu (@Cricket_live247) March 29, 2026
DSP Siraj & Mahira together. pic.twitter.com/FeY5R7Fn8L

एक टिप्पणी भेजें