VIDEO: रवि बिश्नोई की गुगली में फंसे Virat Kohli! क्लीन बोल्ड कर RCB को दिया बड़ा झटका

 


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 मुकाबले में रवि बिश्नोई ने अपनी फिरकी का जादू दिखाते हुए विराट कोहली को शानदार गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। कोहली बेहतरीन लय में बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन एक जबरदस्त गुगली ने उनकी पारी पर ब्रेक लगा दिया और राजस्थान रॉयल्स को बड़ी सफलता मिली।

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने अपनी शानदार गेंदबाजी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बड़ा झटका दिया। उन्होंने टीम के सबसे खतरनाक बल्लेबाज़ विराट कोहली को अपनी शानदार गुगली पर क्लीन बोल्ड कर दिया।

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और टीम ने जल्दी ही फिल सॉल्ट (0) और देवदत्त पडिक्कल (14) के विकेट गंवा दिए थे। लेकिन दूसरे छोर से विराट कोहली शानदार लय में नजर आ रहे थे और तेजी से रन बटोर रहे थे। कोहली ने सिर्फ 15 गेंदों में 32 रन बना लिए थे और उनका स्ट्राइक रेट 200 के पार था। लग रहा था कि वह एक बड़ी पारी खेलने वाले हैं, लेकिन तभी रवि बिश्नोई ने अपनी चालाकी से उन्हें फंसा लिया।

पारी का पांचवा ओवर डाल रहे बिश्नोई ने ऑफ स्टंप के आसपास फ्लाइटेड गुगली डाली, जिसे कोहली ने अक्रॉस द लाइन खेलने की कोशिश की। लेकिन गेंद तेजी से अंदर की ओर टर्न हुई और बल्ले और पैड के बीच से निकलकर सीधे स्टंप्स पर जा लगी। इस तरह कोहली की 32 रन की शानदार पारी खत्म हुई और आरसीबी को 58 रन के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। 

VIDEO:

मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों ही टीमों में एक-एक बदलाव हुआ है, जहां आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में जोश हेजलवुड की वापसी हुई है और जैकब डफी बाहर गए हैं। वहीं राजस्थान की टीम में तुषार देशपांडे की जगह ब्रिजेश शर्मा को मौका मिला है।  

गौरतलब है कि दोनों टीमों ने इस सीजन दमदार शुरुआत की है। राजस्थान रॉयल्स अपने शुरुआती तीनों मैच जीतकर 6 अंकों के साथ पहले पायदान पर बनी हुई है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी अपने दोनों मैचों में जीत हासिल की है, जिससे यह मुकाबला और भी रोमांचक बन गया है।

0/Post a Comment/Comments