IPL 2026 के बीच मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अचानक से लाइमलाइट में आ गए हैं। मैदान से बाहर सूर्या ने कुछ ऐसा किय़ा है जिसने सूर्या को सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग में ला दिया है। मुंबई इंडियंस के इस स्टार खिलाड़ी को हाल ही में एक इवेंट के दौरान फ़िल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना के किरदार 'रहमान डकैत' द्वारा किए गए मशहूर डांस स्टेप्स को हूबहू दोहराते हुए देखा गया।
सूर्या की ये परफ़ॉर्मेंस धुरंधर के वायरल ट्रैक 'Fa9la' से प्रेरित थी, जो फ़िल्म रिलीज़ होने के बाद से ही एक सेंसेशन बन गया। इस गाने में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत के तौर पर ज़बरदस्त और स्टाइलिश एंट्री की है। अब तो इस मूवी का दूसरा पार्ट भी आ गया है लेकिन पहले पार्ट का ये गाना आज भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और फ़ैन्स इसके सिग्नेचर मूव्स को कॉपी कर रहे हैं।
इस इवेंट में, सूर्यकुमार ने इस किरदार के स्वैग और अंदाज़ को पूरी तरह से अपनाया और उनकी परफॉर्मेंस देखक दर्शकों ने ज़ोरदार तालियां भी बजाईं और इस पल के वीडियो तेज़ी से वायरल हो गए। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें