VIDEO: PSL में शादाब खान ने किया करिश्मा, हवा में उड़कर पकड़ा सुपरमैन कैच

 


पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में पाकिस्तानी ऑलराउंडर और इस्लामाबाद यूनाइटेड के कप्तान शादाब खान ने एक ऐसा कैच पकड़ा है जिसने उन्हें इंटरनेट पर वायरल कर दिया है। उनका ये कैच गुरुवार को इस्लामाबाद यूनाइटेड और लाहौर कलंदर्स के बीच खेले गए मैच के दौरान देखने को मिला। शादाब खान का ये सुपरमैन स्टाइल में कैच देखकर हर फैन दंग रह गया।

शादाब खान ने अब्दुल्ला शफीक को आउट करने के लिए ये कैच पकड़ा। इमाद वसीम गेंदबाज़ी कर रहे थे और शादाब मिड-ऑफ पर फील्डिंग कर रहे थे। इमाद की गेंद पर अब्दुल्ला शफीक ने एक ऊंचा शॉट खेला और ऐसा लग रहा था कि ये रॉकेट शॉट चौके के लिए चला जाएगा लेकिन रास्ते में शादाब खान आ गए और उन्होंने अपनी दाईं ओर छलांग लगाकर सुपरमैन स्टाइल में इस कैच को पूरा किया।

जब शादाब ने ये कैच पकड़ा तो वो पूरी तरह से हवा में थे। उनका ये कैच देखने के बाद फैंस ये दावा कर रहे हैं कि ये टूर्नामेंट का सबसे बेहतरीन कैच है। एक और यूज़र ने कहा, "शादाब खान, दुनिया के बेहतरीन फील्डरों में से एक हैं और इसकी एक वजह है।" वहीं, एक दूसरे यूज़र ने कहा, "PSL 2026 में सुपरमैन मोड एक्टिवेट हो गया है।"

इस मैच की बात करें तो इस्लामाबाद यूनाइटेड और लाहौर कलंदर्स के बीच खेला गया ये मैच एकतरफा रहा। इस्लामाबाद ने लाहौर को सिर्फ़ 100 रनों पर ऑल आउट कर दिया और मैच के दसवें ओवर में ही लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 विकेट से मैच जीत लिया। क्रिस ग्रीन को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।


0/Post a Comment/Comments