VIDEO: आवेश खान की रफ्तार के आगे बेबस हुए रिंकू सिंह, क्लीन बोल्ड कर LSG के गेंदबाज ने दिया जोरदार रिएक्शन

 


कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में आवेश खान (Avesh Khan) ने अपनी जबरदस्त गेंद से LSG को बड़ा झटका दिया। उन्होंने रिंकू सिंह (Rinku Singh) को ऐसी गेंद पर क्लीन बोल्ड किया, जिसे खेलना लगभग नामुमकिन था। वहीं विकेट लेने के बाद आवेश ने जोशीले अंदाज़ में जश्न मनाया। 

गुरुवार (9 अप्रैल) को ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज़ गेंदबाज़ आवेश खान ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उपकप्तान और स्टार बल्लेबाज़ रिंकू सिंह को ऐसी गेंद पर आउट किया, जिसने हर किसी को प्रभावित कर दिया।

यह घटना 14वें ओवर में हुई जब केकेआर की पारी संभली हुई लग रही थी, लेकिन जैसे ही सेट बल्लेबाज़ आउट हुए, टीम का लय बिगड़ने लगा। इसी बीच आवेश खान ने अपने स्पेल में एक शानदार गेंद फेंकी, जो सीधे स्टंप्स पर जाकर लगी।

रिंकू सिंह इस गेंद को समझ ही नहीं पाए और बिना किसी खास फुटवर्क के सिर्फ बल्ला घुमाया, लेकिन गेंद उन्हें चकमा देते हुए सीधे स्टंप्स में जा टकराई। यह एक क्लीन बोल्ड था और रिंकू सिर्फ 7 गेंदों में 4 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा। विकेट लेने के बाद आवेश खान ने जोरदार रिएक्शन दिया, जो सोशल मीडिया में वारयरल हो गया है।

VIDEO:

अगर मैच की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन का स्कोर खड़ा किया। कप्तान अजिंक्य रहाणे (41 रन 24 गेंद) और अंगकृष रघुवंशी (45 रन 33 गेंद) ने पारी की नींव रखते हुए दूसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 84 रन की शानदार साझेदारी की। इसके बाद कैमरून ग्रीन (32 रन 24 गेंद) और रॉवमैन पॉवेल (39 रन 24 गेंद) ने पारी संभालते हुए पांचवें विकेट के लिए 40 गेंदों में नाबाद 70 रन की साझेदारी कर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।

0/Post a Comment/Comments