VIDEO: अभिषेक शर्मा ने बल्ले से उड़ाया गर्दा, KKR के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के ओवर में कूटे 25 रन

 


Abhishek Sharma Hits 25 Runs Against Varun Chakravarthy: आईपीएल 2026 में अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार अंदाज में वापसी करते हुए केकेआर के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की जमकर धुनाई कर दी। एक ही ओवर में 25 रन ठोककर उन्होंने टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। पिछली पारी में फ्लॉप रहने वाले अभिषेक ने इस बार आते ही आक्रामक तेवर दिखाए। 

आईपीएल 2026 का छठा गुरुवार (2 अप्रैल) को मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन यह फैसला ज्यादा असरदार नहीं दिखा। सनराइजर्स के ओपनर अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई।

पारी का सबसे बड़ा मोमेंट तब आया जब 5वें ओवर में केकेआर के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अपना पहला ओवर लेकर गेंदबाजी करने आए। अभिषेक ने उन्हें बिल्कुल भी सेट होने का मौका नहीं दिया और उनके ओवर में दो छक्के, तीन चौके जड़ दिए और एक वाइड समेत कुल 25 रन बटोर लिए।

VIDEO:

अभिषेक शर्मा यहीं नहीं रुके और उन्होंने अपनी पारी को तेज गति से आगे बढ़ाया। उन्होंने इस मुकाबले में सिर्फ 21 गेंदों में 48 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा ट्रेविस हेड के साथ पहले विकेट के लिए 34 गेंदों में 82 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

पिछले मैच में फ्लॉप रहने के बाद अभिषेक की यह पारी टीम के लिए काफी अहम साबित हो सकती है। उन्होंने एक बार फिर से दिखा दिया कि अगर वह फॉर्म में हों, तो किसी भी गेंदबाज को बख्शते नहीं हैं।

टीमें इस मैच के लिए
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुज़ारबानी। 
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: फिन एलन, मनीष पांडे, तेजस्वी सिंह, सौरभ दुबे, रोवमन पॉवेल।

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, डेविन पायने। 
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: हर्षल पटेल, लियम लिविंगस्टन, ईशान मलिंगा, रविचंद्रन स्मरण, साकिब हुसैन।

0/Post a Comment/Comments