VIDEO: 22 साल के Cooper Connolly ने उड़ाए राशिद खान के होश, खड़े-खड़े जड़ दिया 103 मीटर का लंबा छक्का

 


आईपीएल 2026 में 22 साल के युवा ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी कूपर कोनोली ने अपने डेब्यू मैच में ही धमाल मचा दिया। उन्होंने राशिद खान जैसे दिग्गज गेंदबाज को 103 मीटर लंबा छक्का जड़कर सबको चौंका दिया। इस शॉट के बाद राशिद का रिएक्शन भी देखने लायक था। कोनोली की इस पारी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया और जीत को पंजाब किंग्स की झोली डाल दिया।

मंगलवार (31 मार्च) को खेले गए आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स के लिए डेब्यू कर रहे कूपर कोनोली ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींच लिया। मुल्लांपुर में खेले गए इस मैच में उन्होंने न सिर्फ शानदार पारी खेली, बल्कि दुनिया के बेहतरीन स्पिनरों में से एक अफगानिस्तान खिलाड़ी राशिद खान को भी हैरान कर दिया।

पारी के 8वें ओवर में जब राशिद खान गेंदबाजी करने आए, तब कोनोली ने आक्रामक अंदाज अपनाया। ओवर की दूसरी ही गेंद पर उन्होंने खड़े खड़े बैक फुट से लॉन्ग ऑन की ओर बड़ा शॉट जड़ दिया और गेंद 103 मीटर दूर जाकर गिरी, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

इस छक्के के बाद राशिद खान का रिएक्शन भी देखने लायक था। वह कुछ पल के लिए पूरी तरह स्तब्ध नजर आए, मानो उन्हें यकीन ही न हो कि इतनी लंबी हिट लगी है। यही वजह है कि उनका यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

VIDEO:

कोनोली यहीं नहीं रुके और उन्होंने अपनी पारी को शानदार अंदाज में आगे बढ़ाया। उन्होंने 44 गेंदों में नाबाद 72 रन की मैच जिताऊ पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी ने पंजाब किंग्स को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

मैच के परिणाम की बात करें तो गुजरात टाइटंस की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई। शुभमन गिल (39) और जोस बटलर (38) ने कुछ योगदान दिया, लेकिन टीम 162 रन तक ही पहुंच सकी। जवाब में पंजाब किंग्स ने कोनोली की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 5 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

0/Post a Comment/Comments