Vaibhav Sooryavanshi ने जीता दिल, नन्हे फैन को पहनाई फूलों की माला; देखें VIDEO

 


Vaibhav Sooryavanshi Viral Video: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के 15 साल के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) जितने आक्रमक बल्लेबाज़ हैं, वो उतने ही अच्छे इंसान भी हैं। यही वज़ह है आज उन्हें लाखों की संख्या में क्रिकेट फैंस प्यार करते हैं। खास बात तो ये है कि छोटी उम्र के वैभव भी अपने फैंस को काफी प्यार करते हैं जिसे उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है।

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, सोशल मीडिया पर वैभव सूर्यवंशी का एक नया वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो अपने एक नन्हे फैन को फूलों की माला पहनाते दिखे हैं। इस 21 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि वैभव कंधे पर बैग टांगकर होटल में एंट्री लेते हैं और इसी बीच एक नन्हे फैन को देखकर तुरंत ही उसे अपनी फूलों की माला पहना देते हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

गौरतलब है कि ऐसा पहली बार देखने को नहीं मिला है जब वैभव ने अपने किसी नन्हे फैन को प्यार किया हो या फिर हमउम्र फैन से मस्ती की हो। इससे पहले उनका एक वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसमें वो मज़ाक में अपने फैंस से फोटो खिंचवाने के लिए पैसे मांगते नज़र आए थे।

बताते चलें कि वैभव सूर्यवंशी IPL के करंट सीजन में अपनी बैटिंग से तूफान उठा रहे हैं और फैंस का दिल जीत रहे हैं। आलम ये है कि वो साल 2026 के सीजन में अब तक राजस्थान रॉयल्स के लिए 9 मैचों में 44.44 की औसत और 238.09 की स्ट्राइक रेट से 400 रन ठोक चुके हैं। वो ऑरेंज कैप की रेस में सबसे ऊपर हैं। उनके बाद इस लिस्ट में सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने 8 मैचों में 54.28 की औसत और 380 रन बनाए हैं।

राजस्थान रॉयल्स टीम: रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह, चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, यशराज पुंजा, अमन राव पेराला।

0/Post a Comment/Comments