इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 10वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल कर ली। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 156 रन बनाए थे जिसके जवाब में लखनऊ की टीम ने 5 विकेट खोकर 19.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
इससे पहले लखनऊ की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और उनके गेंदबाजों ने अपने कप्तान के फैसले को बिल्कुल सही साबित कर दिखाया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद हैदराबाद की शुरूआत खराब रही और 26 रन के कुल स्कोर तक अभिषेक शर्मा (0),ट्रैविस हेड (7), कप्तान ईशान किशन (1) और लियाम लिविंगस्टोन (14) पवेलियन लौट गए।
इसके बाद क्लासेन और रेड्डी ने मिलकर पारी को संभाला औऱ पांचवें विकेट के लिए 63 गेंदों में 116 रन की बेहतरीन साझेदारी की। यह हैदराबाद के लिए पांचवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। क्लासेन ने 41 गेंदों में 62 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के जड़े। वहीं रेड्डी ने 33 दों में 3 चौकों और 5 छक्कों की बदौलत 56 रन बनाए। जिसकी बदौलर हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए।

एक टिप्पणी भेजें