आवेश खान के सामने नहीं चली हेनरिक क्लासेन की हीरोगिरी, Rishabh Pant ने भी पकड़ा सुपरमैन कैच; देखें VIDEO

 


Avesh Khan Gets Heinrich Klaasen Wicket Video: लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के तेज गेंदबाज़ आवेश खान (Avesh Khan) ने रविवार, 05 अप्रैल को आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 10वें मुकाबले में बेहद ही शानदार गेंदबाज़ी की और अपने कोटे 4 ओवर में सिर्फ 34 रन देकर सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के 2 विकेट झटके। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने हेनरिक क्लासेन का भी विकेट चटकाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल, ये पूरी घटना सनराइजर्स हैदराबाद की इनिंग के 19वें ओवर में घटी। यहां आवेश खान अपने कोटे का आखिरी ओवर डालने आए थे जिसकी पहली ही गेंद उन्होंने ऑफ स्टंप को टारगेट करके डिलीवर की। यहां हेनरिक क्लासेन चतुराई और हीरोगिरी दिखाकर रिवर्स लेप की मदद से बाउंड्री बटोरना चाहते थे, हालांकि अपनी इसी कोशिश में वो गलती कर बैठे।

यहां उन्होंने अपना शॉट तो खेला, लेकिन वो ये भूल गए कि विकेट के पीछे ऋषभ पंत उनके ऐसे ही किसी शॉट या कहें गलती का इंतजार कर रहे हैं। IPL ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसमें आप देख सकते हो कि आवेश की गेंद पर हेनरिक क्लासेन रिवर्स लेप खेलते हैं और विकेट के पीछे ऋषभ पंत सुपरमैन स्टाइल में एक बेहद ही शानदार कैच पकड़ लेते हैं।

इस तरह हेनरिक क्लासेन को अपना विकेट खोकर पवेलियन लौटना पड़ता है जो कि 41 गेंदों पर 62 रन बनाकर आउट होते हैं। दूसरी तरफ आवेश खान यही पर नहीं रुकते और अगली ही बॉल पर हर्ष दुबे को भी बोल्ड करके आउट करते हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो। 

ये भी जान लीजिए कि इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन (41 गेंदों पर 62 रन) और नितीश कुमार रेड्डी (33 गेंदों पर 56 रन) की अर्धशतकीय पारी के दम पर 9 विकेट खोकर 156 रन बनाए और इस तरह लखनऊ सुपर जायंट्स को आखिरी में जीत के लिए 157 रनों का लक्ष्य दिया।

ऐसी है दोनों टीमें

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट। इम्पैक्ट प्लेयर: ईशान मलिंगा।

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव। इम्पैक्ट प्लेयर: आयुष बडोनी।

0/Post a Comment/Comments