रोहित शर्मा ने फैंस की Request पर खिंचवाई फोटो, नन्हे-नन्हे फैंस का तो बना दिया दिन; देखें VIDEO

 


Rohit Sharma Viral Video: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जितने काबिल बल्लेबाज़ और कैप्टन हैं, वो उतने ही अच्छे इंसान भी हैं, यही वज़ह है आज के समय में हिटमैन के करोड़ों हैं। खास बात तो ये भी है कि खुद रोहित भी अपने फैंस से बेहद प्यार और उनका सम्मान करते हैं।

रोहित शर्मा के सैकड़ों वीडियो सोशल मीडिया पर उपलब्ध हैं जिसमें वो अपने फैंस पर प्यार लुटाकर उनके साथ अपना कीमती समय बिताते दिखे हैं। इस लिस्ट में अब एक बार वीडियो शामिल हो गया है। दरअसल, हिटमैन का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपने फैंस की रिक्वेस्ट पर उनके साथ फोटों क्लिक करवाते नज़र आए हैं।

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, सोशल मीडिया पर हिटमैन का एक 14 सेकंड का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो कंधें पर बैग टांगे ड्रेसिंग रूम की तरफ जा रहे होते हैं। इसी बीच कुछ फैंस रोहित से फोटों क्लिक करवाने की गुज़ारिश करते हैं। यहां एक बार को रोहित, फैंस पर कुछ खास ध्यान नहीं देते और हाथ हिलाते हुए वहां से चले जाते हैं।

हालांकि कुछ ही देर बाद वो अचानक से रोक जाते हैं और अपने सभी फैंस के साथ फोटों क्लिक करवाते हैं। यहां वो दो छोटे-छोटे फैंस का तो दिन ही बना देते हैं और उनके कंधें पर हाथ रखकर खास फोटों खिंचवाते हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि 38 वर्षीय रोहित शर्मा साल 2026 के आईपीएल के लिए सुपरफिट होकर एक नए अवतार में आए हैं। उन्होंने टूर्नामेंट की शुरुआत भी बेहद ही धमाकेदार अंदाज़ में की और कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने पहले मुकाबले में महज़ 38 गेंदों पर 6 चौके और 6 छक्के ठोककर 78 रन बनाए। ऐसे में अब हिटमैन के फैंस यही उम्मीद करेंगे कि वो पूरे टूर्नामेंट में ही अपने बैट से धमाल मचाए और आईपीएल के 19वें सीजन में रनों का अंबार लगाकर ऑरेंज कैप भी जीते हैं।  

आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस का पूरा स्क्वाड: हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकेल्टन, रॉबिन मिंज, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गफनजर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक्स, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे (केकेआर से), शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, मोहम्मद इजहार, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत।

0/Post a Comment/Comments