'केन और अंडरटेकर भी....', 'RCB के दानिश सैत ने हार्दिक का नाम लेकर उड़ाया क्रुणाल पांड्या का मज़ाक

 


मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुए मैच के बाद हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या के बीच रिश्तों में चल रहे मनमुटाव की खबरों को और हवा मिल गई है।इस मैच के दौरान और मैच के बाद दोनों भाईयों में बिल्कुल भी बातचीत नहीं दिखी जिससे साफ था कि फिलहाल दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा है। हालांकि, इन खबरों के बीच एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें दानिश सैत क्रुणाल पांड्या के साथ हार्दिक को लेकर मस्ती करते दिख रहे हैं।

अपने किरदार 'मिस्टर नैग्स' के रूप में पहचाने जाने वाले दानिश, बुधवार को RCB द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में क्रुणाल पांड्या के साथ नजर आए। इस दौरान सबसे पहले तो नैग्स ने क्रुणाल से अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की, क्योंकि पिछले साल इस ऑलराउंडर ने उन्हें इंटरव्यू नहीं दिया था। क्रुणाल ने कहा कि उनकी कुछ पारिवारिक ज़िम्मेदारियां थीं और उन्होंने अपना बचाव करते हुए कहा कि कभी-कभी घर में इतने ज़्यादा लोग होते हैं कि आप किसी एक को नज़रअंदाज़ कर देते हैं।

मिस्टर नैग्स ने बिना किसी हिचकिचाहट के चुटकी लेते हुए कहा, "जैसे तुम्हारे भाई।" नैग्स की ये बात सुनकर क्रुणाल ज़ोर से हंस पड़े। फिर नैग्स ने बात को थोड़ा हल्का करते हुए कहा, "अरे, केन और अंडरटेकर भी तो आपस में लड़ते हैं।" इस बात पर भी क्रुणाल ज़ोर से हंस पड़े और जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके और हार्दिक के बीच सब ठीक है, तो उन्होंने थम्ब्स अप किया।"

इन दोनों के बीच रिश्ते में मनमुटाव की अफवाहों ने सबसे पहले तब ज़ोर पकड़ा, जब भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। जहां पूरे देश ने इस टूर्नामेंट में हार्दिक पांड्या की अहम भूमिका का जश्न मनाया और उनकी शानदार वापसी की तारीफ़ की, वहीं फैंस ने उनके भाई क्रुणाल पांड्या और भाभी पंखुड़ी शर्मा की तरफ़ से एक अजीब सी चुप्पी महसूस की। इतना ही नहीं, हार्दिक ने अपने भाई के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई भी नहीं दी, जिससे लोगों के मन में और भी ज़्यादा सवाल उठने लगे।

0/Post a Comment/Comments