Mukul Choudhary Helicopter Shot Video: लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के 21 साल के बल्लेबाज़ मुकुल चौधरी (Mukul Choudhary) ने बीते गुरुवार, 09 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में अपनी बैटिंग से धमाल ही मचा दिया और KKR के सामने महज़ 27 गेंदों पर नाबाद 54 रनों की पारी खेलकर LSG को रोमांचक जीत दिलाई। गौरतलब है कि उन्होंने अपनी इनिंग के दौरान सात छक्के मारे जिसमें से कई तो हेलीकॉप्टर थे। उनके हेलीकॉप्टर शॉट्स ने फैंस का दिल जीत लिया है और उन्हें महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की याद दिला दी है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। वैसे तो मुकुल ने केकेआर के सामने कई हेलीकॉप्टर शॉट्स मारे, लेकिन उनका सबसे बेस्ट हेलीकॉप्टर शॉट लखनऊ सुपर जायंट्स की इनिंग के आखिरी ओवर में देखने को मिला। केकेआर के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ वैभव अरोड़ा डालने आए थे जिसकी पांचवीं बॉल उन्होंने बल्लेबाज़ से काफी दूर ऑफ साइड में डिलीवर की।
खास बात ये है कि मुकुल ऐसी किसी भी बॉल के लिए पहले से ही तैयार थे और उन्होंने ऑफ साइड की तरफ ही हेलीकॉप्टर शॉट खेलकर बॉल को हवाई यात्रा पर भेज दिया। ये बॉल उन्होंने अपने बैट से मिडिल किया था जिसके बाद होना क्या था, वो बॉल कवर के ऊपर से उड़ते हुए सीधा बाउंड्री लाइन के बाहर गिरी और सुपर जायंट्स को पूरे छह रन मिल गए। इसी के साथ मुकुल ने अपनी हाफ सेंचुरी भी पूरी की और LSG ने KKR के स्कोर को लेवल भी कर लिया।

एक टिप्पणी भेजें