लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के मुकाबले से पहले सारा तेंदुलकर एक दिलचस्प स्थिति में नजर आईं। भाई अर्जुन तेंदुलकर LSG का हिस्सा हैं, जबकि GT की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं। ऐसे में जब सारा से पूछा गया कि वो किस टीम को सपोर्ट करेंगी, तो उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के मुकाबले से पहले सारा तेंदुलकर सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, यह मुकाबला रविवार (12 अप्रैल) को को इकाना स्टेडियम में खेला जाना है और इसी से पहले सारा से एक ऐसा सवाल पूछ लिया गया, जिसने उन्हें मुश्किल में डाल दिया।
बता दें कि सारा के भाई अर्जुन तेंदुलकर इस सीजन से लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं। उन्हें IPL 2026 मिनी ऑक्शन से पहले LSG ने मुंबई इंडियंस से ट्रेड डील के तहत 30 लाख रुपय में अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि, अभी तक उन्हें इस सीजन में LSG की टीम से डेब्यू का मौका नहीं मिला है।

एक टिप्पणी भेजें