Jacob Bethell ने जड़ा 104 मीटर का गगनचुंबी छक्का, काइल जैमीसन की गेंद इस तरह पहुंची मैदान के बाहर

 Jacob Bethell Smashes 104m Six: आईपीएल 2026 के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल रहे इंग्लैंड के 22 साल के युवा ओपनर जेकब बेथेल ने आते ही तूफानी अंदाज़ दिखाया। उन्होंने काइल जैमीसन की गेंद पर ऐसा छक्का जड़ा कि गेंद सीधे स्टेडियम की छत पर जा गिरी। 

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए आईपीएल 2026 के 39वें मुकाबले में एक तरफ जहां दिल्ली के बल्लेबाजों का बुरा हाल रहा, वहीं RCB के युवा ओपनर जेकब बेथेल ने अपने छोटे लेकिन असरदार कैमियो से मैच का मूड ही बदल दिया।

76 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB के लिए इस मुकाबले में चोटिल फिल सॉल्ट की जगह ओपनिंग करने उतरे इस युवा बल्लेबाज ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज़ अपनाया। खासकर तीसरे ओवर में उन्होंने काइल जैमीसन के खिलाफ ऐसा शॉट खेला जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया।

बेथेल ने इस ओवर में जैमीसन की तीसरी गेंद पर जोरदार प्रहार करते हुए 104 मीटर लंबा गगनचुंबी छक्का जड़ दिया। यह छक्का इतना विशाल था कि गेंद सीधे स्टेडियम की छत पर जाकर गिरी। इस शॉट ने न सिर्फ दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया, बल्कि RCB ड्रेसिंग रूम में भी जोश भर दिया।

VIDEO:

हालांकि, इस बड़े छक्के के ठीक अगली ही गेंद पर जैमीसन ने वापसी करते हुए बेथेल को आउट कर दिया। बेथेल ने 11 गेंदों में 20 रन की तेज पारी खेली, लेकिन उन्होंने टीम को मजबूत शुरुआत देकर RCB के लिए मैच और आसान कर दिया।

इसके बाद देवदत्त पडिक्कल ने 13 गेंदों में नाबाद 34 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि विराट कोहली ने 15 गेंदों में 23 रन बनाकर टीम को आसानी से लक्ष्य तक पहुंचाया। RCB ने 76 रन का लक्ष्य महज 6.3 ओवर में हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

0/Post a Comment/Comments