IPL 2026: Mohammed Shami ने बनाया कमाल रिकॉर्ड, IPL में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने

 


LSG vs DC: लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने बुधवार (1 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में गेंदबाजी में खास रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने अपने कोटे के चार ओवर में 28 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम को शमी ने पारी की पहली ही गेंद पर केएल राहुल (0) के रूप में पहला झटका दिया। राहुल बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में थर्ड मैन पर मोहसिन खान को कैच थमा बैठे।

शमी पहली गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने आईपीएल में दो बार केएल राहुल को गोल्डन डक पर आउट किया है। इससे पहले उन्होंने 2022 आईपीएल में यह कारनामा किया था। उस समय उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए लखनऊ के कप्तान केएल राहुल को पारी की पहली गेंद पर आउट किया था।

इसके अलावा यह पांचवीं बार है जब शमी ने पारी की पहली गेंद पर विकेट चटकाया है। उनसे पहले ट्रेंट बोल्ट, उमेश यादव, लसिथ मलिंगा, भुवनेश्वर कुमार, प्रवीण कुमार, अशोक डिंडा और पैट कमिंस ने 3-3 बार यह कारनामा किया है।

आईपीएल में पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में शमी संयुक्त रूप से छठे नंबर पर आ गए हैं। इस टूर्नामेंट के इतिहास में पहले ओवर में शमी का यह 11वां विकेट था और उन्होंने लसिथ मलिंगा, डेल स्टेन, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज की बराबरी की।


0/Post a Comment/Comments