आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कोहली सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।
कोहली ने आईपीएल में अभी तक 269 मैच की 261 पारियों में 297 छक्के जड़े हैं। अगर वह तीन छ्क्के जड़ने में कामयाब होते हैं तो आईपीएल में 300 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी तक क्रिस गेल (357) और रोहित शर्मा (309) ने ही ऐसा किया है।
कोहली ने आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले मैच में नाबाद 69 रन बनाए, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 28 रन बनाए।
मौजूदा सीजन में दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो बेंगलुरु ने अपने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है वहीं लखनऊ को एक में हार और एक में जीत मिली है।
टीमें
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिलिप स\ल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर, जोश हेजलवुड, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्टवाल, जॉर्डन कॉक्स, स्वप्निल सिंह, सात्विक देसवाल।
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्कराम, आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्टजे, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, अवेश खान, हिम्मत सिंह, अक्षत रघुवंशी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, जोश इंग्लिस, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी, अर्जुन तेंदुलकर, मणिमारन सिद्धार्थ, मयंक प्रभु यादव, आकाश महाराज सिंह
एक टिप्पणी भेजें