IPL 2026, Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders Highlights: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हराया। गेंदबाजी में कगिसो रबाडा ने कहर मचाया, जिसके चलते KKR की पारी 180 रन पर सिमटी, फिर शुभमन गिल की कप्तानी पारी की बदौलत टीम ने 2 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।
आईपीएल 2026 के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी KKR की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान अजिंक्य रहाणे बिना खाता खोले ही आउट हो गए, जबकि अंगकृष रघुवंशी (2) और टिम सेफर्ट (19) भी पावरप्ले के अंदर पवेलियन लौट गए।
ऐसे में कैमरून ग्रीन ने पारी को संभाला और रोवमैन पॉवेल के साथ चौथे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की। पॉवेल ने 27 रन का योगदान दिया। इसके बाद ग्रीन ने अनुकूल रॉय (9) के साथ भी पांचवे विकेट के लिए 60 रन जोड़े। कैमरून ग्रीन ने 55 गेंदों में 79 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी की बदौलत KKR ने 20 ओवर में ऑलआउट होकर 180 रन बनाए।

एक टिप्पणी भेजें