IPL 2026: इकाना स्टेडियम में हुआ बवाल, DC और LSG फैंस के बीच जमकर हुई मारपीट; VIDEO वायरल

 


आईपीएल 2026 के मुकाबले में मैदान के अंदर ही नहीं, बल्कि स्टैंड्स में भी हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के फैंस आपस में भिड़ गए और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस घटना ने एक बार फिर स्टेडियम सुरक्षा और फैन बिहेवियर पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बुधवार (1 अप्रैल) को आईपीएल 2026 का पांचवां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा था, जहां फैंस का जोश इस कदर बढ़ गया कि मामला झगड़े तक पहुंच गया।

बताया जा रहा है कि एक विवादित फैसले को लेकर दोनों टीमों के समर्थकों के बीच बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि फैंस एक-दूसरे को धक्का दे रहे हैं और मुक्के भी चला रहे हैं। इस दौरान आसपास बैठे लोग, खासकर परिवार और बच्चे, काफी घबरा गए और वहां से हटने लगे।

स्थिति को काबू में करने के लिए स्टेडियम की सुरक्षा टीम और पुलिस को बीच में आना पड़ा। उन्होंने तुरंत दोनों पक्षों को अलग किया और कुछ लोगों को स्टेडियम से बाहर भी ले जाया गया। इस घटना के बाद एक बार फिर आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़ा कर दिए हैं।

VIDEO:

मैदान पर मुकाबले की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई और टीम 18.4 ओवर में 141 रन पर सिमट गई। टीम के लिए मिचेल मार्श (35) और अब्दुल समद (36) ने कुछ अहम रन जरूर बनाए, लेकिन कोई बड़ी साझेदारी नहीं बन सकी।

जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। समीर रिजवी ने 47 गेंदों में नाबाद 70 रन की मैच जिताऊ पारी खेली, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स (39) ने भी अहम योगदान दिया और दिल्ली ने 17 गेंद बाकी रहते मुकाबला जीत लिया।

0/Post a Comment/Comments