IPL 2026: टूट गया वीरेंद्र सहवाग-मैथ्यू हेडन का महारिकॉर्ड, Cooper Connolly ने 2 मैच में रच डाला इतिहास

 


CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर कूपर कोनोली (Cooper Connolly) ने शुक्रवार (3 अप्रैल) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में 22 गेंदों में 36 रन की पारी खेली, जिसमें छह चौके जड़े। इस पारी के साथ ही कोनोली ने खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

कोनोली आईपीएल इतिहास में पहले दो मैच के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर के पहले दो मैच में 108 की औसत और 163.64 की स्ट्राईक रेट से 108 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने लेंडल सिमंस, वीरेंद्र सहवाग औऱ मैथ्यू हेडन जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा। 163 रन के साथ इस लिस्ट में ब्रेंडन मैकुलम पहले स्थान पर हैं।

बता दें कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ हुए सीजन के पहले मुकाबले में कोनोली ने 44 गेंदों में नाबाद 72 रन बनाए थे। सबसे ज्यादा रन बनाने के मुकाबले में भी कोनोली पहले नंबर पर आ गए हैं।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में पंजाब ने चेन्नई को 5 विकेट से हरा दिया। यह पंजाब की लगातार दूसरी जीत औऱ चेन्नई की लगातार दूसरी हार है।

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिले के बाद कोनोली ने 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। जिसमें आयुष म्हात्रे ने 43 गेंदों में 73 रन, शिवम दुबे ने 27 गेंदों में नाबाद 45 रन और सरफराज खान ने 12 गेंदों में 32 रन बनाए।

जवाब में पंजाब ने 18.4 ओवर में 5 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 29 गेंदों में 50 रन, प्रभसमिरन सिंह ने 34 गेंदों में 43 रन, प्रियांश आर्य ने 11 गेंदों में 39 रन की पारी खेली।

0/Post a Comment/Comments