IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद ने हासिल की अपनी पहली जीत, कोलकाता नाइट राइडर्स को मिली 65 रन से बड़ी हार

 


IPL 2026, Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad Highlights: आईपीएल 2026 के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए SRH ने 226 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में KKR की टीम 161 रन पर सिमट गई और मैच एकतरफा हो गया।

गुरुवार (2 अप्रैल) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए IPL 2026 के छठे मुकाबले में KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत शानदार रही। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट के लिए 34 गेंदों में 82 रन जोड़कर टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई। हेड ने 21 गेंदों में 46 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 48 रन ठोक दिए।

इसके बाद हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी ने पारी को संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 51 गेंदों में 81 रन की अहम साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। क्लासेन ने 35 गेंदों में 52 रन की पारी खेली, जबकि रेड्डी ने 24 गेंदों में 39 रन बनाए। इन पारियों की बदौलत SRH ने 20 ओवर में 226 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

KKR की ओर से गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुज़ारबानी सबसे सफल रहे और उन्होंने 4 विकेट झटके। वैभव अरोड़ा को 2 विकेट मिले, जबकि कार्तिक त्यागी और अनुकूल रॉय ने 1-1 विकेट लिया।

227 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत भी तेज रही और टीम ने पावरप्ले में 74 रन बनाए। लेकिन इसके साथ ही टीम ने पावरप्ले के अंदर ही कप्तान अजिंक्य रहाणे (8), फिन एलन (28) और कैमरून ग्रीन (0) के रुप में तीन अहम विकेट भी जल्दी गवा दिए। मध्यक्रम में अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंदों में 52 रन और रिंकू सिंह ने 25 गेंदों में 35 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की। लेकिन इन दोनों के आउट होते ही टीम दबाव में आ गई और 16 ओवर में 161 रन पर ऑलआउट हो गई।

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से गेंदबाजी में जयदेव उनादकट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके। ईशान मलिंगा और नितीश कुमार रेड्डी ने 2-2 विकेट लिए, जबकि हर्ष दुबे को 1 सफलता मिली।

इस तरह सनराइजर्स हैदराबाद ने 65 रन से जीत दर्ज कर IPL 2026 में अपने अभियान की पहली जीत हासिल की, जबकि KKR को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

0/Post a Comment/Comments