Rahul Tewatia Illegal Bat Video: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का चौथा मुकाबला बीते मंगलवार, 31 मार्च को गुजरात जायंट्स और पंजाब किंग्स (GT vs PBKS) के बीच मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में खेला गया था जहां एक बेहद ही हैरान करने वाली घटना घटी। गौरतलब है कि इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के ऑलराउंडर राहुल तेवतिया (Rahul Tewatia) एक इलीगल यानी गैर कानूनी बैट लेकर मैदान पर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए थे।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना गुजरात टाइटंस की इनिंग के 19वें ओवर में घटी। यहां 32 वर्षीय राहुल तेवतिया अपने साथी खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर के आउट होने के बाद मैदान पर बैटिंग करने आए थे जिन्हें अंपायर ने रोक लिया। वो उनका बैट चेक करना चाहते थे, जिसके लिए उन्होंने एक बैट गेज से राहुल तेवतिया के बैट को जांचा। यहां पर ही राहुल तेवतिया पकड़े गए क्योंकि उनका बैट, बैट गेज के अंदर ही नहीं गया।
बताते चलें कि जब ये पूरी घटना घटी तब राहुल तेवतिया भी हैरान दिखे और उन्होंने अंपायर्स को ये बताने की कोशिश की कि उनके बैट के पीछे स्टीकर लगे हैं, जिसके कारण बैट, बैट गेज के अंदर नहीं जा रहा। हालांकि यहां अंपायर ने उनकी एक नहीं सुनी और उन्हें अपना बैट बदलना पड़ा। स्टार स्पोर्ट्स ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस पूरी घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते है।

एक टिप्पणी भेजें