GT vs PBKS: दर्द से तड़प गए श्रेयस अय्यर... 22 साल के Cooper Connolly के रॉकेट शॉट से बुरी तरह हुए Injured; देखें VIDEO

 


Shreyas Iyer Injured: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स  (Punjab Kings) ने बीते मंगलवार, 31 मार्च को मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ 19.1 ओवर में 163 रनों का लक्ष्य हासिल करके 3 विकेट से शानदार जीत हासिल की। गौरतलब है कि इसी बीच एक बेहद ही दर्दनाक घटी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

श्रेयस अय्यर हुए चोटिल: ये दर्दनाक घटना पंजाब किंग्स की इनिंग के 12वें ओवर में घटी। गुजरात टाइटंस के लिए ये ओवर स्पिन गेंदबाज़ राशिद खान करने आए थे जिसकी पांचवीं गेंद पर 22 साल के कूपर कोनोली ने एक सीधा शॉट खेला। यहां कूपर कोनोली ने भरपूर ताकत लगातर शॉट मारा था जो कि नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े पंजाब किंग्स के कैप्टन श्रेयस अय्यर के दाएं हाथ की लगाई पर जाकर लगा।

इसके बाद होना क्या था, श्रेयस अय्यर तो पूरी तरह दर्द से तड़प गए और जमीन पर लेटकर कराहने लगे। वो बुरी तरह चोटिल हुए थे जिसकी वज़ह से उन्हें मेडिकल टीम मैदान पर ही उपचार देने पहुंची। राहत की बात ये रही कि वो कुछ ही देर में वापस खड़े हो गए और फिर से बैटिंग करने लगे, हालांकि इस घटना के बाद श्रेयस ने जब पहली गेंद का सामना किया तो वो कैच आउट हो गए।

इस मुकाबले के बाद श्रेयस ने अपनी इंजरी पर खुद अपडेट भी दिया है। उन्होंने कहा, "मैं बस इतना कह सकता हूं कि यह अच्छा है और यह पहले जैसा ही है। मैं इसे जटिल नहीं बनाना ​​चाहता। मैं सकारात्मक रहना चाहता हूं और उम्मीद है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा।"

गौरतलब है कि वैसे तो एक तरफ पंजाब किंग्स ने साल 2026 के आईपीएल सीजन की जीत के साथ शुरुआत की है, लेकिन दूसरी तरफ कैप्टन श्रेयस अय्यर के लिए टीम का ओपनिंग मैच कुछ खास नहीं रहा। वो मुल्लांपुर में गुजरात टाइटंस के सामने 11 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए और इसी बीच उन्हें चोट भी लगी। इसके बाद अब उन पर BCCI ने भारी भरकम जुर्माना भी ठोक दिया है।

ऐसा रहा मैच का हाल: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद मेहमान टीम गुजरात टाइंटस अपनी इनिंग के 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन ही बना सके। इसके जवाब में पंजाब किंग्स के लिए कूपर कोनोली ने 44 गेंदों पर नाबाद 72 रनों की पारी खेली जिसके दम पर टीम ने 19.1 ओवर में 163 रनों का लक्ष्य हासिल करके 3 विकेट से मुकाबला जीता। इसी के साथ उन्होंने जीत के साथ सीजन की धमाकेदार शुरुआत कर दी है।

0/Post a Comment/Comments