DC vs MI, IPL 2026: मिचेल सेंटनर IN अल्लाह ग़ज़नफ़र OUT! ऐसी हो सकती है मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XI


 MI Probable Playing XI vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का आठवां मुकाबला शनिवार, 04 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (DC vs MI) के बीच अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में मेहमान टीम मुंबई इंडियंस अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव कर सकती है।

मिचेल सेंटनर बनेंगे XI का हिस्सा: न्यूजीलैंड के कैप्टन और दिग्गज ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर निजी कारणों की वज़ह से मुंबई इंडियंस टीम का पहला मुकाबला नहीं खेल पाए थे। हालांकि अब वो टीम के साथ जुड़ चुके हैं और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए पूरी तरह उपलब्ध हैं। उन्हें MI ने पूरे 2 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। बताते चलें कि 34 साल के मिचेल सेंटनर के नाम 268 टी20 मैचों में 266 विकेट और 2,845 रन दर्ज हैं।

अल्लाह ग़ज़नफ़र होंगे बाहर: मिचेल सेंटनर की प्लेइंग कॉम्बिनेशन में एंट्री होती है तो ऐसे में सीधा तौर पर अफगानिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अल्लाह ग़ज़नफ़र प्लेइंग इलवेन से बाहर हो जाएंगे। इस 4 करोड़ 80 लाख के बॉलर ने MI के पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने कोटे के चार ओवर में बिना कोई विकेट लिए 51 रन लुटाए थे।  

विल जैक्स की उपलब्धता पर नहीं मिला अपडेट: इंग्लिश ऑलराउंडर विल जैक्स को मुंबई इंडियंस ने 5 करोड़ 25 लाख में रिटेन किया है, लेकिन वो निजी कारणों की वज़ह से अब तक टीम के साथ नहीं जुड़े हैं। वो सीजन में MI के लिए कब उपलब्ध होंगे, इस पर फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गज़नफर, जसप्रीत बुमराह। इम्पैक्ट प्लेयर: मयंक मारकंडे/अश्विनी कुमार।

आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस का पूरा स्क्वाड: हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकलटन, रॉबिन मिंज, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गफनजर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक्स, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे (केकेआर से), शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, मोहम्मद इजहार, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत।

0/Post a Comment/Comments