CSK vs DC: Noor Ahmad को रिप्लेस कर सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, Chennai Super Kings की प्लेइंग XI का बन सकते हैं हिस्सा

 


चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के अफगानी स्पिन गेंदबाज़ नूर अहमद (Noor Ahmad) बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। आलम ये है कि वो साल 2026 के आईपीएल सीजन (IPL 2026) में अब तक तीन मुकाबले खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने बिना कोई विकेट लिए 11.10 की भारी भरकम इकोनॉमी से 10 ओवर में 111 रन लुटाए हैं। यही वज़ह है आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने वाले हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि शनिवार, 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में नूर अहमद की जगह लेकर चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं।

अकील हुसैन (Akeal Hosein): सीएसके की XI में नूर अहमद की परफेक्ट रिप्लेसमेंट वेस्टइंडीज के स्पिन गेंदबाज़ अकील हुसैन हो सकते हैं जो कि टी20 के माहिर खिलाड़ियों में से एक हैं। 32 साल के अकील अब तक 273 टी20 मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 254 विकेट चटकाए और 1,161 रन बनाए। उन्हें सीएसके ने ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये में खरीदा है।

राहुल चाहर (Rahul Chahar): हमारी लिस्ट में शामिल दूसरे खिलाड़ी भारतीय स्पिन गेंदबाज़ राहुल चाहर हैं जो कि इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस जैसी चैंपियन टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। इस 26 साल के गेंदबाज़ ने 141 टी20 मैचों में 142 विकेट झटके हैं और वो भारत के लिए भी 6 टी20 और एक वनडे मुकाबला खेल चुके हैं। सीएसके ने राहुल को मिनी ऑक्शन में बिडिंग वॉर करके 5 करोड़ 20 लाख में खरीदा है, ऐसे में वो उन पर भरोसा जता सकते हैं।

श्रेयस गोपाल (Shreyas Gopal): हमारी लिस्ट में मौजूद तीसरे और आखिरी खिलाड़ी एक और भारतीय स्पिनर श्रेयस गोपाल हैं, जो कि साल 2025 से ही चेन्नई सुपर किंग्स की स्क्वाड का हिस्सा रहे हैं। गौर करें कि 32 साल के श्रेयस को सीएसके ने साल 2026 के आईपीएल सीजन के लिए 30 लाख रुपये में रिटेन किया और वो अब तक 110 टी20 मैचों में 129 विकेट ले चुके हैं। बात करें अगर श्रेयस के आईपीएल करियर की तो उन्होंने 49 मैचों में इतने ही विकेट निकाले हैं।

आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा स्क्वाड: महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, जेमी ओवरटन, गुरजपनीत सिंह, अंशुल कंबोज, अकील होसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, ज़ैकरी फ़ॉल्क्स। 

0/Post a Comment/Comments