मुकुल चौधरी ने एक साथ की पोलार्ड औऱ ब्रावो के अनोखे रिकॉर्ड की बराबरी, ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने


LSG vs KKR: लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज मुकुल चौधरी (Mukul Choudhary) ने गुरुवार (9 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के रोमांचक मैच में तूफानी पारी से धमाल मचा दिया। रनचेज के लिए उतरी लखनऊ के लिए नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने उतरे 21 साल के मुकुल ने 200 की स्ट्राईक रेट से 27 गेंदों में 54 रन की पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 7 छक्के जड़े। इस पारी में उन्होंने कई अनोखे रिकॉर्ड बना दिए।

कीरोन पोलार्ड की बराबरी की

आईपीएल में सफल रनचेज में डेथ ओवर्स में 50 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले मुकुल दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। बता दें कि अपनी पारी की पहली 6 गेंद पर उन्होंने सिर्फ 2 रन बनाए थे और फिर डेथ ओवर्स में 21 गेंदों में 52 रन बनाए। उनसे पहले यह कारनामा कीरोन पोलार्ड ने किया था, जिन्होंने आईपीएल 2013 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सफल रनचेज में डेथ ओवरों में 17 गेंदों में 57 रन बनाए थे।

बनाया कमाल रिकॉर्ड

मुकुल ने अपनी पारी में 7 छक्के जड़े और सफल आईपीएल रनचेज में नंबर 7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने ड्वेन ब्रावो की बराबरी की, जिन्होंने आईपीएल 2028 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में हुए मैच में चेन्नई के लिए खेलते हुए 7 छक्के जड़े थे।

182 रन का टागरेट चेज कर रही  लखनऊ का स्कोर 16 ओवर के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 128 रन था। इसके बाद मुकुल और आवेश खान ने आठवें विकेट के लिए नाबाद 54 रन की साझेदारी की। यह आईपीएल में सफल रनचेज में आठवीं या उसे नीचे की विकेट के लिए हुई सबसे बड़ी साझेदारी है।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में लखनऊ ने कोलकाता को 3 विकेट से हरा दिया। तीन मैच में लखनऊ की यह दूसरी जीत है, वहीं कोलकाता चार मैच के बाद भी जीत का खाता नहीं खोल पाई है।

0/Post a Comment/Comments