Ben Sears Bowled Glenn Maxwell Video: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (PSL 2026) का 24वां मुकाबला बीते गुरुवार, 16 अप्रैल को नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कराची में खेला गया था जहां हैदराबाद किंग्समेन (Hyderabad Kingsmen) ने महज़ 16.3 ओवर में 122 रनों का लक्ष्य हासिल करके रावलपिंडी (Rawalpindiz) को 5 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि भले ही ये मुकाबला हैदराबाद की टीम ने जीतकर अपने नाम किया, लेकिन इसी बीच उनके अनुभवी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) अपनी बैटिंग से एक बार फिर बुरी तरह फ्लॉप हुए।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना हैदराबाद किंग्समेन की इनिंग के 10वें ओवर में घटी। रावलपिंडी के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ बेन सियर्स करने आए थे जिन्होंने अपनी दूसरी गेंद ऑफ स्टंप को टारगेट करके डिलीवर की। खास बात ये है कि उन्होंने ये बॉल 140.7 kmph की रफ्तार से फेंकी थी जो कि ग्लेन मैक्सवेल को दिखी ही नहीं और वो क्लीन बोल्ड हो गए।
सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि बेन सियर्स की गेंद ग्लेन मैक्सेवल को पूरी तरह चकमा देती है और सीधा ऑफ और मिडिल स्टंप्स से टकराती है। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

एक टिप्पणी भेजें