6,6,6,6,6: Jos Buttler ने बनाया गजब रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के 5वें क्रिकेटर बने

 


Delhi Capitals vs Gujarat Titans: गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) ने बुधवार (8 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया। बटलर ने 27 गेंदों में 52 रन की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 5 छक्के जड़े और इसके साथ ही कई खास रिकॉर्ड बना दिए।

टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के

अपनी पारी का पांचवां छक्का जड़ते ही बटलर ने टी-20 क्रिकेट में 600 छक्के पूरे कर लिए और ऐसा करने वाले दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल औऱ निकोलस पूरन ने ही ऐसा किया है। उन्होंने इंग्लैंड के लिए टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में एलेक्स हेल्स (595) को पीछे छोड़ा।

आंद्रे रसेल की बराबरी

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार एक पारी में पांच या उससे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में बटलर संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। 14वीं बार यह कारनामा कर उन्होंने पूर्व ऑलराउंडर आंद्रे रसेल की बराबरी की। इस लिस्ट में अब उनसे आगे क्रिस गेल और एबी डी विलियर्स ही हैं।

ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी

बटलर आईपीएल के इतिहास में दूसरे गैर ओपनिंग बल्लेबाज बने हैं जिन्होंने एक आईपीएल पारी में पांच या उससे ज्यादा छक्के जड़े हैं। इससे पहले सुरेश रैना ने आईपीएल 2014 में पंजाब के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दूसरे क्वालीफायर में ऐसा किया था।

गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद गुजरात को 19 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद बटलर ने कप्तान शुभमन गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 60 रन जोड़े, जिसमें 52 रन उनके बल्ले से आए।


0/Post a Comment/Comments