पाकिस्तान सुपर लीग के 32वें मुकाबले (PSL 2026) में पेशावर जाल्मी (Peshawar Zalmi) के 18 साल के तेज गेंदबाज़ अली रज़ा (Ali Raza) ने बेहद ही तूफानी गेंदबाज़ी की और अपने कोटे के 4 ओवर में 41 रन देकर कराची किंग्स (Karachi Kings) के 4 विकेट चटकाए। गौरतलब है कि पाकिस्तान के इस यंग बॉलर ने सबसे पहले कराची के कैप्टन डेविड वॉर्नर (David Warner) का विकेट चटकाया, जिन्हें अली रज़ा ने क्लीन बोल्ड करके पवेलियन भेजा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना कराची किंग्स की इनिंग के 5वें ओवर में देखने को मिली। यहां अली रज़ा अपने कोटे का पहला ही ओवर करने आए थे जिसकी तीसरी गेंद पर उन्होंने ऑफ स्टंप को टारगेट करके 145.1 Kph की रफ्तार से बॉल डिलीवर किया।
डेविड वॉर्नर अली रज़ा की ऐसी किसी भी गेंद के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थे और घुटने बैठकर बाउंड्री मारना चाहते थे। ऐसे में होना क्या था, वो गेंद को पूरी तरह मिस कर बैठे और बोल्ड होकर आउट हुए। वो इस टूर्नामेंट में अब तक 4 मैचों में 9 विकेट झटके चुके हैं। आप नीचे इस पूरी घटना का वीडियो देख सकते हो।

एक टिप्पणी भेजें