कालाहारी महिला T20I टूर्नामेंट में गुरुवार (9 अप्रैल) को लिसोटो के खिलाफ हुए मैच में कार्डोसो ने अविश्वसनीय गेंदबाजी करते हुए 3 गेंदों में 4 रन देकर 9 विकेट हासिल किए। जो टी-20 इंटरनेशनल में किसी भी गेंदबाज द्वारा किया गया बेस्ट प्रदर्शन है।
इस दौरान कार्डोसो ने एक हैट्रिक ली और एक मेडन ओवर में 4 विकेट हासिल किए, वहीं उनके कोटे का एक ओवर भी बाकी रह गया।
इससे पहले का टी-20 इंटरनेशनल में बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन रिकॉर्ड भूटान के सोनम येशे के नाम था, जिन्होंने 2025 में म्यांमार के खिलाफ एक पुरुष टी-20 इंटरनेशनल मैच में मात्र सात रन देकर आठ विकेट लिए थे।
महिला टी-20 इंटरनेशनल में कार्डोसो ने 2024 में मंगोलिया के खिलाफ इंडोनेशिया की रोहमालिया के बिना कोई रन दिए 7 विकेट के आकड़ें को पीछे छोड़ दिया।
इससे पहले ब्राजील ने इस मुकाबले में 202 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसमें रॉबर्टा एवरी ने 35 गेंदों में 48 रन और मोनिका मचाडो ने 41 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाए।
कार्डोसो का जबरदस्त स्पेल दूसरे ओवर में शुरू हुआ, जब उन्होंने हैट्रिक ली इसके बाद उन्होंने चौथे ओवर में चार और विकेट लिए। इसके बाद वह छठे ओवर में गेंदबाजी करने दोबारा उतरी और दो विकेट चटकाए और अभूतपूर्व रिकॉर्ड बना दिया।
आखिरी विकेट मैरिएन आर्थर ने लिया, जिसके साथ ही लेसोथो 6.2 ओवर में सिर्फ़ 13 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और ब्राज़ील को 189 रनों के विशाल अंतर से जीत मिली।
एक टिप्पणी भेजें