VIDEO: पब्लिक में आया रोहित शर्मा को गुस्सा, कार पर मारा ज़ोर से हाथ

 


भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल 2026 में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। रोहित पहले से भी ज्यादा फिट नजर आ रहे हैं और नेट्स में भी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। हालांकि, इस समय रोहित सोशल मीडिया पर अपने मस्ती भरे अंदाज़ के लिए नहीं बल्कि गुस्से के लिए वायरल हो रहे हैं। उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें काफी गुस्से में देखा जा सकता है।

दरअसल, शुक्रवार को जब रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के टीम होटल पहुंचे, तो वो अच्छे मूड में नहीं लग रहे थे। कैज़ुअल कपड़ों में आए रोहित चिढ़े हुए थे और जब उनकी गाड़ी की डिक्की नहीं खुली, तो उन्होंने पैपराज़ी और कैमरों के सामने गाड़ी पर हाथ ज़ोर से पटक दिया। आमतौर पर शांत और खुशमिज़ाज रहने वाले रोहित इस बार बिल्कुल भी मज़ाक-मस्ती के मूड में नहीं थे। उनकी नाराजगी का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

इस दौरान जब फ़ैंस ने फ़ोटो खिंचवाने की गुज़ारिश की, तो रोहित ने उन्हें हल्के से मना करते हुए कहा कि वो ऐसा किसी और समय करेंगे। एक वायरल वीडियो में उन्हें ये कहते हुए सुना गया, "नंतर, नंतर, थांबा रे बाबा (बाद में, ज़रा रुको यार।"

बता दें कि ऐसा बहुत कम होता है कि रोहित सार्वजनिक तौर पर अपना गुस्सा दिखाएं लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा किया। रोहित आमतौर पर अपने फ़ैंस का स्वागत करते हैं, और अक्सर ऑटोग्राफ़ देने या उनसे खुशी-खुशी बातचीत करने के लिए रुकते हैं। हालांकि, मुंबई इंडियंस के इस दिग्गज खिलाड़ी का मूड शुक्रवार को काफ़ी खराब लग रहा था और वो बिना रुके तेज़ी से टीम होटल की ओर चले गए।

0/Post a Comment/Comments