VIDEO: रिंकू सिंह ने तो हद ही कर दी, ग्राउंड पर ही हार्दिक पांड्या का बैट लेकर हुए गायब

 IPL 2026 के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराकर 14 साल बाद अपने ओपनिंग मैच में जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए KKR ने 220 रन बनाए, लेकिन रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन की धमाकेदार पारियों के सामने ये स्कोर छोटा साबित हुआ। मुंबई ने 5 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

इस मैच के बाद एक मजेदार मूमेंट भी देखने को मिला जिसे देखकर हर क्रिकेट फैन हंसने पर मजबूर हो गया। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें केकेआर के उप कप्तान रिंकू सिंह को हार्दिक पांड्या का बैट लेकर गायब होते हुए देखा जा सकता है। ये वीडियो मैच खत्म होने के तुरंत बाद का है और जैसे ही हार्दिक पांड्या जीत के बाद मैदान से बाहर जा रहे होते हैं तभी रिंकू उनके पास जाते हैं और उनका बैट ले लेते हैं।

हार्दिक का बैट लेने के बाद रिंकू चुपके से आगे निकल जाते हैं और बाद में पांड्या उन्हें ढूंढते रह जाते हैं। रिंकू की इस हरकत ने सोशल मीडिया पर भी फैंस को खूब एंटरटेन किया। इस मजेदार वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Rinku Singh is a proper bat lover 😭

Last time, he took the bat from Rohit Sharma. And this time, the moment the match ended, he shook hands with Hardik Pandya and casually walked away with the bat 🤣 pic.twitter.com/HOVIEavLxt

— Rohan💫 (@rohann__45) March 30, 2026

इस मैच की बात करें तो 221 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत धमाकेदार रही। रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन ने पहले विकेट के लिए 72 गेंदों में 148 रन की शानदार साझेदारी कर मैच को पूरी तरह मुंबई की ओर मोड़ दिया। रोहित शर्मा ने 38 गेंदों में 78 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। वहीं रयान रिकेल्टन ने 43 गेंदों में 81 रन ठोके, जिसमें 4 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। अंत में कप्तान हार्दिक पांड्या ने 11 गेंदों में नाबाद 18 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया और मुंबई इंडियंस ने 5 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से वैभव अरोड़ा, सुनील नारायण और कार्तिक त्यागी ही 1-1 विकेट ले सके।


0/Post a Comment/Comments