Ishan Kishan Viral Video: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का फाइनल बीते रविवार, 08 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था जहां टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड (IND vs NZ Final) को 96 रनों से हराकर चैंपियंस का खिताब जीता। गौरतलब है कि इसी बीच लाइव मैच के दौरान ग्राउंड में मौजूद फैंस भारतीय कैप्टन सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) से ईशान किशन (Ishan Kishan) के लिए एक खास डिमांड करते नज़र आए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना न्यूजीलैंड की इनिंग के दौरान घटी। ईशान किशन बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे कि तभी फैंस ने कैप्टन SKY से डिमांड करके ईशान किशन के लिए बॉलिंग मांगनी शुरू कर दी। फैंस जोर-जोर से एक सुर में बोले, "ईशान को बॉलिंग दो।"
खास बात ये है कि यहां ईशान किशन भी फैंस की डिमांड सुनकर बॉलिंग करने को तैयार हो गए और उन्होंने कैप्टन सूर्यकुमार यादव को इशारा करके कहा कि वो बॉलिंग करने के लिए तैयार हैं। वो कैप्टन SKY को अपना बॉलिंग एक्शन भी दिखाते नज़र आए। आप नीचे इस मज़ेदार घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो। बताते चलें कि फैंस की भारी डिमांड के बाद भी ईशान को एक भी बॉल डालने के लिए नहीं मिली, क्योंकि उन्होंने आज तक इंटरनेशनल लेवल पर गेंदबाज़ी नहीं की है।

एक टिप्पणी भेजें