RCB vs SRH 1st Match: क्या पहले मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए कैसा रहेगा बेंगलुरु में मौसम का हाल

 


इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कल यानि शनिवार, 28 मार्च को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा। फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कुछ फैंस मौसम को लेकर भी फिक्र कर रहे हैं और जानना चाहते हैं कि इस मैच के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है तो चलिए हम आपके मन में चल रहे इस सवाल का जवाब देते हैं।

टूर्नामेंट का पिछला संस्करण आरसीबी ने जीता था इसलिए इस सीजन का उद्घाटन मैच उनके घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैदान बल्लेबाज़ों के लिए स्वर्ग माना जाता है क्योंकि यहां बाउंड्री छोटी होती हैं और ज़्यादातर मौकों पर गेंद बल्ले पर बहुत अच्छे से आती है। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि इस उद्घाटन मैच में 200 रन से ज़्यादा का स्कोर बन सकता है। 

अगर मौसम की बात करें तो मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को आसमान साफ़ रहेगा। कर्नाटक की राजधानी में इस बार गर्मी सामान्य से ज़्यादा रहने की उम्मीद है और मौसम में काफ़ी उमस रहेगी। दिन का तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और सूरज ढलने के बाद ये गिरकर 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ जाएगा। बारिश या बूंदाबांदी की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में फैंस को पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिलेगा।

गौरतलब है कि पिछले सीजन इन दोनों टीमों की भिड़ंत लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हुई थी जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 232 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए 189 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई थी। इस तरह सनराइजर्स हैदराबाद ने ये मुकाबला 42 रनों के बडे़ अंतर से जीता था। इस मुकाबले में ईशान किशन ने महज़ 48 गेंदों पर नाबाद 94 रन ठोके थे। 

0/Post a Comment/Comments