RCB फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, जान लीजिए IPL 2026 में बेंगुलरु की टीम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी कितने मैच?


IPL की मौजूदा चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) टूर्नामेंट के 19वें सीजन (IPL 2026) में अपने होम ग्राउंड यानी एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोई मुकाबला खेलेगी या नहीं? ये एक ऐसा सवाल था, जिस पर लंबे समय से बात हो रही थी। गौरतलब है कि मंगलवार, 03 मार्च को खुद RCB ने एक प्रेस रिलीज साझा करके इसका जवाब दे दिया है।

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, RCB ने अपना आधिकारिक बयान जारी करके फैंस को ये बताया है कि वो IPL 2026 में अपने होम ग्राउंड यानी एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुल 5 मुकाबले खेलेंगे। इसके अलावा उनके दो होम मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे।

RCB ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा, "ये कदम महीनों की कड़ी मेहनत और सभी संबंधित अधिकारियों के बीच बातचीत के बाद उठाया गया है। इसका लक्ष्य फैंस के लिए घरेलू मैदानों पर खेलों को वापस लाना है। आरसीबी बेंगलुरु में मैचों की मेजबानी को आसान बनाने में सहयोग और समर्थन के लिए कर्नाटक सरकार, कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और कर्नाटक पुलिस का आभार व्यक्त करती है।’

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सीईओ, राजेश मेनन ने कहा, "एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम सिर्फ हमारे घरेलू मैदान से कहीं अधिक है। यह वह जगह है जहां एक टीम के रूप में हमारी पहचान वास्तव में जीवंत होती है। बेंगलुरु में हमारे प्रशंसक जो ऊर्जा लाते हैं, वह हमेशा हमारे खिलाड़ियों के लिए प्रेरक शक्ति रही है, जो उन्हें खेल के हर चरण में प्रेरित करती है। हमारे प्रशंसक बिना शर्त हमारे साथ खड़े रहे हैं, और वे अपनी टीम को घरेलू मैदान पर प्रतिस्पर्धा करते देखने का अवसर पाने के हकदार हैं।"

वो आगे बोले, "विस्तृत चर्चा और अनुमतियों के संबंध में आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद, हमें यह पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है कि आरसीबी बेंगलुरु में पांच मैच खेलेगी। हम इसे संभव बनाने में उनके समर्थन के लिए कर्नाटक सरकार, केएससीए और कर्नाटक पुलिस को ईमानदारी से धन्यवाद देते हैं।"

गौरतलब है कि पिछले साल जब RCB ने चैंपियन का टाइटल जीता तो उन्होंने अपने होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम में ट्रॉफी सेलिब्रेशन रखा था। यहां खराब प्लानिंग और भीड़ नियंत्रण की कमी के कारण हालात बिगड़ गए थे और इस वज़ह से भीड़ की भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। तब से ही बेंगुलरु के ग्राउंड पर कोई मुकाबला नहीं खेला गया है।

IPL 2026 के लिए RCB की पूरी टीम: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल। विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान।

0/Post a Comment/Comments