Akash Madwal And Rohit Sharma Video: 32 वर्षीय उत्तराखंड के तेज गेंदबाज़ आकाश मधवाल (Akash Madwal) भारतीय टीम के महान बल्लेबाज़ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को अपने बड़े भाई की तरह मानते हैं और उनका खूब सम्मान करते हैं। मुंबई इंडियंस के कैंप में आकाश मधवाल की रोहित शर्मा से मुलाकात हुई है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, खुद मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इन दोनों खिलाड़ियों की मुलाकात का दिल छूने वाला वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही आकाश मधवाल, रोहित शर्मा को अपने करीब आता देखते हैं, वो अपने दोनों हाथ जोड़कर हिटमैन का सम्मान करते हैं। इसके बाद रोहित भी आकाश के कंधे पर हाथ रख लेते हैं और चलते हुए उनसे बातचीत करते हैं।
गौरतलब है कि रोहित शर्मा ही वो कैप्टन थे जिन्होंने साल 2023 में आकाश मधवाल के टैलेंट को सबसे पहले पहचाना था और उन्हें आईपीएल डेब्यू करने का मौका दिया। इस सीजन रोहित ने आकाश पर आंख बंद करके भरोसा जताया था जिसके जवाब में उत्तराखंड के तेज गेंदबाज़ ने भी 8.59 की इकोनॉमी से गेंदबाज़ी करके सिर्फ 8 मैचों में 14 विकेट चटका डाले थे। यही वज़ह है आकाश आज भी रोहित शर्मा का खूब सम्मान करते हैं और उन्हें अपने बड़े भाई जैसा समझते हैं।

एक टिप्पणी भेजें